फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Do PG Diploma of Yoga from RKSD College

आरकेएसडी कॉलेज से करें योग का पीजी डिप्लोमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Do PG Diploma of Yoga from RKSD College
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में इसी सत्र से योग में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सांध्यकालीन सत्र में राजनीति शास्त्र में एमए का कोर्स भी शुरू होगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इन कोर्सों की अनुमति दे दी है। हालांकि अभी सीटों का निर्धारण बाकी है। स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसकी जानकारी मिल पाएगी। उम्मीद है शुरुआत में 40 से 60 सीटों मिल सकती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कॉलेज में इस वर्ष स्नातक कक्षाओं में बीएससी मेडिकल में माइक्रो बायोलॉजी और बीए में संगीत का वेकल्पिक विषय शुरू किया गया है। संगीत का विषय सांध्यकालीन सत्र में बीए कोर्स में शुरू किया जाएगा। बीएससी मेडिकल में माइक्रो बायोलॉजी विषय की 80 और बीए में संगीत विषय की 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। गौरतलब है किआरकेएसडी पीजी कॉलेज में इस समय स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में कुल 14 कोर्स में पढ़ाई करवाई जा रही है। इसमें स्नातक के 14 व स्नातकोत्तर के पांच कोर्स करवाएं जा रहे हैं। यूजी में कुल 1510 व पीजी में 220 सीटें हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कॉलेज में योग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, राजनीति शास्त्र में एमए की अनुमति दे दी है। इसके अलावा यूजी में बीए में संगीत और बीएससी मेडिकल में माइक्रोबायोलॉजी के वैकल्पिक विषय की पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed