फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees throng Mansa Devi Temple on Ashtami

Kaithal News: अष्टमी पर मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 27 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Mansa Devi Temple on Ashtami
मंदिर में माता के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी/राजौंद। गांव फतेहपुर स्थित मनसा देवी मंदिर तीन सौ साल से भी अधिक पुराने इतिहास को समेटे हुए है, जहां मां मनसा देवी पिंडी रूप में विराजमान हैं। इस प्राचीन मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओँ की भीड़ बढ़ जाती है।

करीब 30 गांवों के लोग मां मनसा देवी को अपनी कुलदेवी मानते हैं और विशेष श्रद्धा के साथ यहां पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सप्तमी और अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि मंदिर तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा दुर्गा सप्तमी पर विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन


उधर, अष्टमी पर कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्रों का समापन हो गया। राजौंद क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर व्रतों का समापन किया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया, उन्हें भोजन करवाया और उपहार भेंट किए। घरों और मंदिरों में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने पूरे नवरात्र श्रद्धा के साथ व्रत रखकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और अष्टमी पर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed