{"_id":"a7e5ba070b7fc69947dba01b117e6734","slug":"dengue-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भी है डेंगू का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भी है डेंगू का डर
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के आसपास खड़े पानी के कारण यहां भी डेंगू का खतरा उत्पन्न हो गया है। रविवार को अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के आने की सूचना पर यहां सफाई अभियान चलाया। अस्पताल परिसर में डेंगू का लारवा पैदा होने की स्थिति बनी हुई है।
अस्पताल परिसर में करीब 20 गड्ढों में पानी खड़ा है। यहां भी लारवा पनप सकता है। अस्पताल के क्वार्टरों में भी काफी कर्मचारी वहां पर रहते हैं, जिसके लिए भी भारी परेशानी हो सकती है। रविवार को प्यौदा निवासी अशोक में भी डेंगू पाया गया। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पाई गांव के 11 वर्षीय बच्चे आसू सहित अन्य तीन के सैंपल लिए गए है।
रविवार को सफाई अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। सीएमओ ने स्वयं खड़े होकर अस्पताल में सफाई करवाई। अस्पताल में यह सूचना है कि सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अस्पताल का दौरा कर सकते हैं। कर्मचारियों ने एमरजेंसी, पानी टंकी, महिला वार्ड, जरनल वार्ड में सफाई की। इसके अलावा अस्पताल में पड़े गंदगी के डेरों को वहां से हटाया गया।सिविल सर्जन डा. आरके पूनिया ने बताया कि जहां भी पानी खड़ा है, उसे साफ करवाया जाएगा। अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंदाना गांव में डेंगू का प्रकोप
पाई। जिला के क्लीन ग्रीन चंदाना गांव में डेंगू की बीमारी फैलने से गांव में दहशत फैल गई। अब गांव में डेंगू की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे पहले ग्रामीण पवन शर्मा के यह बीमारी हुई थी। इसके भाई राजेश शर्मा ने बताया कि इसको पहले कैथल में दिखाया गया और स्थिति ज्यादा खराब होने पर चंडीगढ़ ले जाया गया । अब यह ठीक है। उधर गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह काली रामन ने बताया कि गांव की हरिजन बस्ती में एक महीला व बाल्मीकि बस्ती में एक लड़की को डेंगू है। महिला को कैथल के बाद चंडीगढ़ ले जाया गया। गांव में अनेक लोग भी संदेह के घेरे में बीमार है।