{"_id":"691775662e055eaf1e084700","slug":"demonstrated-skill-and-sportsmanship-kaithal-news-c-18-1-knl1004-781098-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कौशल और खेल भावना का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कौशल और खेल भावना का किया प्रदर्शन
Sat, 15 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलायत। एमडीएन विद्यालय में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी बच्चों ने कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक डॉ. विजय कांसल और निदेशक निशा कांसल ने तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर की। खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने वॉलीबॉल, खो-खो, रस्सा-कशी, कबड्डी, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, स्प्रिंट, बैलून रेस, टेबल टेनिस और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया और शानदार कौशल व खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार जांगड़ा, प्रिंसिपल रजनी रानी, अनुभव कांसल, केशव गर्ग और साधू राम मौजूद रहे। संवाद