{"_id":"604cf15a8ebc3ed913222678","slug":"d-kaithal-news-knl640431123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में जितने केस पूरे महीने में थे, 13 मार्च तक उससे दोगूने हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में जितने केस पूरे महीने में थे, 13 मार्च तक उससे दोगूने हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल
कैथल। मार्च माह की शुरूआत से ही कोरोना ने जिले में फिर से अपने पांव जमाने शुरू कर दिए हैं। अब तक हर दिन बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिस तेजी से कोरोना बढ़ रहा है, विभाग ने भी उसी तेजी से बचाव कार्यों की योजना बनाई है। फरवरी में जितने केस पूरे महीने में थे, 13 मार्च तक उससे दोगुने कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए विभाग ने सोमवार को 5000 व्यक्तियों को एक ही दिन में टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 33 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।
हालांकि टीकाकरण का कार्य पहले भी लगातार किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण का आंकड़ा 1100 को पार नहीं कर पाया है। केवल 25 जनवरी को ही जिले में सबसे ज्यादा करीब 1100 लोगों ने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया था। वो भी एक विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया गया था।
दूसरी ओर फरवरी माह की अपेक्षा मार्च माह के आधे से भी कम समय में जिले में दोगुने केस मिल चुके हैं। फरवरी में पूरे महीने में संक्रमितों की संख्या 100 के करीब रही थी, लेकिन एक से 12 मार्च तक 191 संक्रमित केस पाए जा चुके हैं। फरवरी माह के अंत तक जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 3953 थी। रोजाना तीन से चार व्यक्ति ही संक्रमित पाए जा रहे थे। अब यह संख्या बढ़कर 4144 हो गई है। मार्च के पहले 12 दिन में 191 केस संक्रमित पाए गए हैं। अब तक जिले में 56 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। अभी 131 संक्रमित व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
अब तक 11000 लोगों को लगाया जा चुका है, पहला और दूसरा टीका
जिले में कोविड वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका अब तक 11000 लोगों को लगाया जा चुका है। पहला टीका लगवाने वाले व्यक्तियों की संख्या 5788 है। वहीं दोनों टीके लगवाने वालों की संख्या 2712 तक पहुंच गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। विभाग के आदेशों के अनुसार सोमवार को विभिन्न केंद्रों पर वैक्सीन लगाने के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई हैं।
जिले में इस समय वैक्सीन का करीब 7360 डोज का स्टॉक
जिले में इस समय कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीकों का स्टॉक 7360 के करीब है। स्टॉक में कोवैक्सीन के 4060 टीके व कोविनशिल्ड के 3300 टीके उपलब्ध हैं। विभाग का कहना है कि जिस प्रकार से टीकाकरण में बढ़ोतरी हो रही है, उसी के अनुसार वैक्सीन के टीके मंगवाए जाते हैं।
इन स्थानों पर बनाए गए हैं वैक्सीन केंद्र
सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल, पुराना अस्पताल, जिला जेल, पुलिस लाइन, सीएचसी गुहला, पूंडरी, कौल, कलायत, सीवन व राजौंद में टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा अगौंध, खेड़ी गुलाम अली, बलबेहडा, मूंदड़ी, सिरसल, पिलनी, बात्ता, चंदाना, बालू, टीक फरल, ट्योंठा, क्योडक़ व जाखौली में स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। शहर में स्थित 10 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले वैक्सीन जरूर लगवाएं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग विभाग के इस अभियान से जुड़ें। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिला जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हो।