फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   four arrested, police, fire to boy, on road, kaithal

कार रोककर युवक को सीने में गोली मारने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 27 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sat, 27 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
four arrested, police, fire to boy, on road, kaithal
hathkadi
ढांड के बस स्टैंड के नजदीक कार सवार युवक को रोककर सीने में गोली मारने के मामले में सीआईए-टू ने कुख्यात लाला गैंग के चार आरोपियों को काबू किया है। वारदात की वजह एक दिन पहले अंबाला में बर्थ डे पार्टी के दौरान दोनों पक्षों में हुए झगड़े की रंजिश को बताया गया है। चारों आरोपियों को एक जून तक 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि 16 मई को कलायत निवासी अमित व गौरव अपनी वरना गाड़ी से अंबाला से कुरुक्षेत्र होते हुए कलायत आ रहे थे। अमित गाड़ी चला रहा था। दोपहर बाद करीब सवा 3 बजे वे बस अड्डा ढांड से थोड़ा पीछे थे तभी एक सफेद रंग की गाड़ी ने ओवरटेक कर उनका रास्ता घेर लिया। गाड़ी से उतरे 4 अज्ञात युवक पिस्तौल, लोहे के कड़े व लकड़ी के बिंडे लिए हुए थे। पिस्तौल लिए युवक ने अचानक दोनों को मारने के इरादे से दो फायर किए। एक गोली अमित के सीने में लगी और वह गिर पड़ा तो आरोपियों ने गौरव पर बिंडे व लोहे के कड़ों से हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि थाना ढांड में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंपी गई।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर मनीश कुमार की अगुवाई में एएसआई हवा सिंह की टीम ने जींद ऊचाना के रेलवे स्टेशन के नजदीक रेड देते हुए 4 आरोपी विक्रमजीत उर्फ विक्की निवासी गुमटी थाना शाहबाद, पवन निवासी लक्ष्मीनगर जैन्डली अंबाला शहर, हनी वर्मा निवासी इंद्रा कॉलोनी जैन्डली तथा विक्की उर्फ लाला निवासी सेक्टर 9 अंबाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्की लाला गिरोह के शातिर आरोपी बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि अमित लालडू में बीटेक करता है। जो अंबाला में किराये के कमरे में रह रहा था। 15 मई को अंबाला में बर्थ डे पार्टी के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जहां उनके ग्रुप द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली अमित के दोस्त गज्जन निवासी जैंडल को लगी। जिसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ अंबाला में कातिलाना हमला, मारपीट के लगभग 8/10 मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने कबूला कि मौके से फरार होने में कामयाब हुए अमित पर हमला करने के लिए वे मौके की तलाश में थे। वारदात के समय गिरोह के 3 सदस्य अवैध पिस्तौल लिए हुए थे। आरोपियों से अवैध पिस्तौल व गाड़ी बरामद करने के लिए 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed