{"_id":"63f34a40d1bc9414f30ee5fa","slug":"accused-of-robbery-caught-from-car-and-car-with-cctv-camera-in-kaithal-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: सीसीटीवी कैमरे से कार और कार से पकड़े लूट के आरोपी, एजेंसी कर्मचारी से लूटे थे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: सीसीटीवी कैमरे से कार और कार से पकड़े लूट के आरोपी, एजेंसी कर्मचारी से लूटे थे एक लाख रुपये
Mon, 20 Feb 2023 03:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 Feb 2023 03:54 PM IST
सार
कैथल पुलिस को कार एजेंसी कर्मचारी से लूट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए पहले सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। इसके बाद आरोपी घटना में प्रयोग करने वाली कार से पकड़े गए। सीआईए वन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल पुलिस ने चीका में बीती १३ फरवरी को बैंक में नकदी जमा करवाने गए कार एजेंसी कर्मचारी से लूट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए पहले सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। इसके बाद आरोपी घटना में प्रयोग करने वाली कार से पकड़े गए। पुलिस ने आरोपी कुरुक्षेत्र के गांधीनगर निवासी रवि कुमार व पीपली निवासी धन बहादुर को दबोच लिया है। आरोपियों ने विभिन्न जिलो में दर्जनभर घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया काबू
एसपी मकसूद अहमद ने लघुसचिवालय स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि १३ फरवरी को एचडीएफएसी बैंक के बाहर एक मारुति एजेंसी के एक कर्मचारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अज्ञात युवक एक लाख रुपये लूट फरार हो गए थे। कर्मचारी को बेहोशी की हालत में कैथल के एक अस्पताल में दाखिल करवाया है। इसके बाद होश आने पर गुहला निवासी पीडि़त रोशन सैनी के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीआईए वन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
यह था मामला
नजदीक डाकघर गुहला निवासी रोशन लाल ने बताया था कि वह करीब चार साल से आकाश मोटर्स पटियाला रोड चीका में निजी नौकरी कर रहा है। आकाश मोटर्स मारुती एजेंसी पटियाला रोड चीका के रुपये बैंक में करीब तीन साल से वह जमा करवाता है। 13 फरवरी को वह 12 बजकर पांच मिनट पर आकाश मोटर्स मारुति एजेंसी पटियाला रोड चीका से एक लाख रुपये नगद एचडीएफसी बैंक में जमा करवाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर चला था।
विज्ञापन
सवा 12 बजे बैंक कैथल रोड चीका में पहुंच गया था और वह बैंक के अंदर कैश काऊंटर पर रुपये जमा करवाने के लिए लाइन में खड़ा हो गया। करीब 12.25 बजे जब वह लाइन में खड़ा था तो उसके आगे एक युवक जिसने नीली कोटी डाली हुई थी और दूसरे लडक़ा ने अपने गले में सफेद परणा डाल रखा था। उन दोनों लडक़ों ने उसे बातचीत में उलझा लिया। वे दोनों आपस में बातचीत करने लग गए। दोनों लडक़ों में से नीली कोटी वाले ने कहा कि लाइन काफी लंबी है। चलो बाहर चाय पीकर आते हैं।
सबसे पहले परणा वाला लडक़ा बैंक से बाहर निकला। उसके बाद नीली कोटी वाला बाहर निकला। फिर वह भी बैंक से बाहर चला गया। समय करीब 12.40 पर टायर की पंचर की दुकान के पास बने खोखा पर चाय पी ली। एक लडक़ें ने चाय के रुपये दे दिए थे। जब वे तीनों करीब 12.50 पर खोखा से करीब 100 मीटर आगे चले। उन दोनों अज्ञात लडक़ों ने उसको नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बेहोश हो गए। उसके बाद किसी राहगीर ने इलाज के लिए उसे गुहला मे दाखिल करवा दिया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे कैथल रेफर कर दिया। इसके बाद कल्पना चावला अस्पताल करनाल का रेफर कर दिया। चीका थाना में पुलिस ने 379 बी व 328 धारा लगाकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।