फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पिता विदेश में, रिश्तेदारी से युवक का था घर में आना-जाना

पिता विदेश में, रिश्तेदारी से युवक का था घर में आना-जाना

Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पिता विदेश में, रिश्तेदारी से युवक का था घर में आना-जाना
दस साल की मासूम से दुष्कर्म, रिश्तेदारी के युवक पर आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

- पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद बाल कल्याण समिति से करवाई बच्ची की काउंसिलिंग तब खुला मामला
- आरोपी युवक का था घर में आना-जाना, लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के एक गांव निवासी 10 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी की रिश्तेदारी में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के बयान के अनुसार दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश आरंभ कर दी है। सरकार द्वारा 12 साल तक की लड़की से दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा का फैसला होने के बाद यह पहला मामला दर्ज हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक खुफिया सूचना मिली जिसमें बताया गया कि इस गांव में एक 10 साल की लड़की से एक 25 साल का युवक लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस ने लड़की के संबंध में जानकारी जुटाने व मामले की सच्चाई पता लगाने के लिए बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने इस लड़की व परिजनों से संपर्क किया। उसकी काउंसिलिंग की, जिसमें बच्ची ने सारी जानकारी दी। लड़की ने बताया कि युवक लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत पिहोवा के एक गांव निवासी सन्नी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि चूंकि मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा है। इसलिए पुलिस ने इस संबंध में सीडब्ल्यूसी के माध्यम से आई सूचना के बाद तुरंत केस दर्ज कर लिया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता विदेश में हैं। आरोपी युवक पिता की चचेरी बहन का बेटा बताया जा रहा है। जो अक्सर घर पर आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed