{"_id":"596ba7254f1c1b167c8b475c","slug":"21500227365-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पांच पर केस दर्ज
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पांच पर केस
कैथल। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी को दी शिकायत में चीका निवासी महिला ने बताया कि अप्रैल 2015 में उसकी शादी कैथल के पटेल नगर निवासी जतिन के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने काफी दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ज्यादा दहेज लाने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी। सब-इंस्पेक्टर रमेशचंद ने बताया कि महिला के पति कैथल निवासी जतिन, सास सुदेश रानी, अंबाला निवासी रूचि व आकाश और दिल्ली निवासी सतपाल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।