{"_id":"5aa6c9934f1c1ba4758b51d0","slug":"191520880019-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, सास व ससुर के नाम सुसाईड नोट लिख किया आत्मदाह किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, सास व ससुर के नाम सुसाईड नोट लिख किया आत्मदाह किया
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से चल रही थी अनबन, सास-ससुर से भी था परेशान, पराली में आग लगा युवक कूदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव फतेहपुर में रविवार की देर रात को एक युवक ने अपनी पत्नी से पिछले कई महीनों से चल रही अनबन के बाद परेशान होकर खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी पत्नी, सास व ससुर पर उसे परेशान करने और सास द्वारा 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। साथ ही अपनी पत्नी पर दो युवकों के साथ गंदी बातें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर निवासी नंदलाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के राजेंद्र (27 वर्ष) की शादी करीब 10 महीने पहले गांव शाहपुर जिला करनाल में पोलू की लड़की के साथ हुई थी। दो महीने पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। एक सप्ताह बाद ही जब उसका लड़का अपनी पत्नी को लेने के लिए गया तो उसके सास-ससुर ने पत्नी को न भेजकर उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद से ही राजेंद्र परेशान चल रहा था। उसके ससुर ने राजेंद्र को फोन कर धमकाया भी था। रविवार की रात जब वे सभी खाना खाकर सो रहे थे, साथ लगते कमरे मेें राजेंद्र सोने चला गया, तो रात उन्हें जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो घर के सामने खाली पड़े प्लाट में राजेंद्र चीखें मार रहा था और उसके पूरे शरीर को आग ने अपनी चपेट में लिया हुआ था। बड़ी मुश्किल से उन्होंने उसकी आग बुझाई। आग से उसका पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे जब कैथल अस्पताल ले जाने लगे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके बिस्तर से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने पत्नी व सास-ससुर पर 50 हजार रुपये मांगने व तंग करने का आरोप लगाया है। इसमें उसने अपने अंग्रेजी में हस्ताक्षर भी किए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहपुर चौकी के इंचार्ज एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि युवक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर युवक के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवक ने यह लिखा सुसाइड नोट में :
मैं अपनी बीवी और सास व सुसरे से तंग आकर...
मेरी सासु मुझसे 50000 रुपये मांग रही है और मेरी घरवाली (पत्नी का नाम) और मित्ते मुकेश साह पर के साथ गंदी-गंदी बातें करती है और मुझे शाहपुर (करनाल) सरपंच की धमकी देती है। मुझे अपने मां बाप से अलग होने को कहती है। (राजेंद्र तंवर), नाम अंग्रेजी में लिखा है।
विज्ञापन
पराली के ढेर में आग लगाई, बाद में उसमें कूदा : आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक ने पहले घर में रखे पराली के ढेर में आग लगाई। इसके बाद वह उसमें कूद गया। जब तक उसे निकाला जाता, तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। बाद में उसने दम तोड़ दिया।
सुसाइड नोट में पत्नी, सास और ससुर पर आरोप लगा युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
-गांव फतेहपुर की घटना, सरिये का जाल बनाने काम करता था मृतक, सुसाइड नोट में सास पर लगाया 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
- पत्नी मां बाप से अलग करने की कर रही थी कोशिश, सरपंच से धमकी दिलवाने का भी आरोप
फोटो नंबर-6 से 8