फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सस्ता सोना देने के मामले में चार के खिलाफ एक और मामला दर्ज

सस्ता सोना देने के मामले में चार के खिलाफ एक और मामला दर्ज

Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
सस्ता सोना देने के मामले में चार के खिलाफ एक और मामला दर्ज
सस्ता सोना देने के मामले में चार के खिलाफ एक और मामला दर्ज
विज्ञापन

- नेहरू गार्डन कॉलोनी कैथल निवासी सुल्तान सिंह ने एसपी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सस्ता सोना देने के मामले में थाना शहर में एक और शिकायत दर्ज हुई है। इस शिकायत में गांव कुलतारण निवासी विकास सहित गांव शरीफगढ़ (शाहबाद) निवासी राजेश कैंडी, राजेश कैंडी की भतीजा प्रिया, राजेश कैंडी की पत्नी व राजेश कैंडी के कार चालक प्रिंस के खिलाफ एक करोड़ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नेहरू गार्डन कॉलोनी कैथल निवासी सुल्तान सिंह ने एसपी को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी लाजपत राय मार्केट में दुकान है। उसके पास गांव कुलतारण निवासी विकास का आना-जाना था। विकास ने बताया कि उसका दोस्त है राजेश कैंडी, जो 22 हजार रुपये तोले के हिसाब से सोना देता है। विकास ने कहा कि उसकी जो जमीन बाईपास में आई है, उसके पैसे सोने में लगा दो। कुछ ही दिन में उसके पैसे डबल हो जाएंगे। इसके बाद 5 फरवरी 2018 को विकास, राजेश कैंडी, राजेश कैंडी की पत्नी, राजेश कैंडी की भतीजी प्रिया व राजेश कैंडी का ड्राइवर प्रिंस गाड़ी लेकर कैथल अनाज मंडी में आए और मुझसे 23 लाख रुपये नकद ले गए। उसी समय राजेश कैंडी ने मुझे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे आधे किलो वजन के नकली जेवरात दे दिए। राजेश कैंडी ने कहा कि वे 7 अप्रैल 2018 को वापस कैथल आएंगे। उस दिन वह 5 किलो सोने के एक करोड़ 10 लाख रुपये देने को कहा और कहा कि वह 7 दिन में ही उसे 5 किलो सोना दे देगा। वह राजेश कैंडी और विकास के बहकावे में आ गया। उसने परिवार के सदस्यों के विभिन्न खातों से पैसे निकलवा लिए। 7 अप्रैल 2018 को राजेश कैंडी, राजेश की पत्नी, राजेश की भतीजी प्रिया, ड्राइवर प्रिंस दोबारा गाड़ी लेकर कैथल अनाज मंडी में आए। उस दिन मेरे साथ मेरा दोस्त विनोद कुमार निवासी सुभाष नगर कैथल भी था। आरोपियों ने मुझे और मेरे दोस्त विनोद को गाड़ी के अंदर बैठा लिया और मुझसे 98 लाख रुपये ले लिए। राजेश कैंडी ने कहा कि तुम्हारे 12 लाख रुपये पहले ही मेरे पास जमा हैं। कैंडी ने कहा कि वह 15 अप्रैल को उन्हें 5 किलो सोना दे देगा। लेकिन आरोपियों ने उसे सोना नहीं दिया और फोन करने पर आगे की तारीख देता रहा। इसके बाद राजेश कैंडी ने 7 अगस्त को उन्हें आधा किलो सोना दिया, जिसे चेक करवाने पर वह भी नकली पाया गया। इस पर उसने राजेश कैंडी व विकास से बात की तो आरोपियों ने पैसे या सोना देने से मना कर दिया और भविष्य में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed