फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

शहर में आज से होगी पानी की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
civic
जनस्वास्थ्य विभाग के प्यौदा और मानस रोड स्थित दोनों टैंकों में नहरी पानी करीब-करीब समाप्त हो चुका है। शहर में नहरी पानी की सप्लाई देने के लिए स्टोरेज टैंकों में लगाई गई मोटरें हवा लेने लगीं हैं। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने शनिवार से नहरी पानी की सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया है। अब अगर सिरसा ब्रांच नहर में जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो शहर की 75 प्रतिशत आबादी नहरी पानी से वंचित हो जाएगी और पेयजल को लेकर दिक्कत उठानी पड़ सकती है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए अन्य विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में प्यौदा रोड और मानस रोड पर नहरी पानी इकट्ठा करने के लिए स्टोरेज टैंक बनाए गए हैं। इन टैंकों को भरने और शहर में पानी सप्लाई को सुचारू रखने के लिए 24 दिन में सिरसा ब्रांच नहर में पानी आने का समय निर्धारित किया गया है। पूरे भरने के बाद टैंकों की क्षमता भी 24 दिन ही सप्लाई देने की है। इन टैंकों में विभाग 792 मिलियन लीटर पानी स्टोर कर सकता है, ऐसे में शहर में रोजाना कम से कम 33 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन

इस बार नहर में 34 दिन बीतने के बावजूद पानी नहीं आया है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग ने पहले रोजाना सप्लाई किए जाने वाले पानी में कुछ कटौती करके जैसे-तैसे काम चला लिया, लेकिन अब टैंक पूरी तरह से खाली हो चुके हैं। खाली टैंकों को देखते हुए जब कटौती का भी विकल्प नहीं बचा तो विभाग ने शनिवार से सप्लाई पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से शहर में नहरी पानी की सप्लाई के लिए चार बूस्टर बनाए गए हैं। ये बूस्टर जिला परिषद कार्यालय के पीछे, भगत सिंह कॉलोनी में, चीका रोड चौक के पास और महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र के पास बनाए गए हैं। इन बूस्टरों के बनने के बाद भी शहर में नहरी पानी की खपत बढ़ी है। ऐसे में नहर में पानी आने का समय और कम करने की आवश्यकता है।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल ने बताया कि सिरसा ब्रांच नहर में पानी नहीं आने के कारण शहर में नहरी पानी की सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग से पत्राचार भी किया गया है कि नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए, ताकि सप्लाई बाधित न हो। उम्मीद है कि जल्द ही नहर और विभाग के टैंकों में पानी आ जाएगा।

इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन बलराज चौहान ने कहा कि सिरसा ब्रांच नहर पर कुछ निर्माण कार्य चलने के कारण नहर में पानी की सप्लाई को रोका गया है। विभाग के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया गया है। शुक्रवार-शनिवार की रात को ही नहर में पानी आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed