{"_id":"6964035ee5559b0ce00f2337","slug":"centenary-year-seminar-organised-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-821914-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में शताब्दी वर्ष की गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में शताब्दी वर्ष की गोष्ठी आयोजित
Mon, 12 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को चीका में शताब्दी वर्ष की प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वदेश जागरण मंच के कोषाध्यक्ष बलराम नंदवानी और कुरुक्षेत्र विभाग प्रचारक संजय मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रविंद्र गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता बलराम नंदवानी ने नागरिक कर्तव्यों, स्वयं का बोध, कुटुंभ प्रबोधन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत परिवार है। भारत हजारों वर्षों तक गुलामी झेल चुका है, लेकिन आज भी जीवित है। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, सुमित सिंगला, डॉ. दिनेश कौशिक, राम लाल वधवा, जयपाल गर्ग और महावीर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन