{"_id":"6050f60a8ebc3ec4965b2b08","slug":"baink-hadataal-se-275-karod-ka-lenaden-prabhaavit-kaithal-news-knl643615110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों की बैंक हड़ताल से 275 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों की बैंक हड़ताल से 275 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
09-कैथल। हड़ताल दूसरे दिन अंबाला रोड स्थित पीएनबी बैंक के बाहर धरने पर नारेबाजी करते हुए बैंक कर्म?
- फोटो : Kaithal
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों की दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल से जिले का 275 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं आमजन को भी बिना नकदी के ही बैंकों और एटीएम से वापस लौटना पड़ा। जिले की 201 शाखाओं में से 150 सरकारी बैंक शाखाएं दूसरे दिन भी बंद रहीं। इधर एटीएम सुरक्षा कर्मियों का कहना है जब एटीएम में पैसे नहीं डाले जा रहे तो हमें भी छुट्टी दी जानी चाहिए थी।
विदित रहे कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष जारी किए गए बजट में कुछ बैंकों का निजीकरण करने का फैसला लिया है। इससे बैंक कर्मचारियों में रोजगार चले जाने की आशंका बनी हुई है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मंगलवार को कर्मचारी कामकाज का बहिष्कार कर अंबाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्रित हुए। यहां कर्मचारी धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस दौरान महिला बैंक कर्मी में भी उपस्थित रहीं। धरने में प्रवेश मोर, रामदास, कुलदीप धारीवाल, पुष्पेंद्र मौण, दीपकर, अमित, बृजमोहन आर्य, जगदीश, रमेश संधू, जितेंद्र सहित महिला बैंक कर्मियों ने कहा कि सरकार सरकारी बैंकों के निजीकरण करने का कानून लेकर आई है। जो सरासर गलत है। इससे हजारों कर्मचारियों के रोजगार चले जाने से संकट की स्थिति पैदा होगी। वहीं आम जनता को भी काफी नुकसान होगा। इससे बैंक कर्मचारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
बंद रहा कामकाज, भटके लोग, एटीएम में भी नहीं मिली नकदी-बैंकों में हड़ताल होने के कारण दो दिन कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। अधिकतर एटीएम में नकदी नहीं मिली। दो दिनों से बैंकों की हड़ताल के कारण जहां लेन-देन का कार्य प्रभावित हुआ, वहीं बैंकों से रुपये निकलवाने वाले लोगों को एटीएम मशीनों में भी पैसे नहीं मिले। बैंकों में हड़ताल होने के कारण लोगों ने डिजिटल बैंकिग का प्रयोग अधिक किया।
अगर एटीएम मशीन में नकदी नहीं डालनी तो छुट्टी कर देते-कई एटीएम सुरक्षा कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एटीएम में दो दिनों में सैकड़ों लोगों की आवाजाही लगी रही। यहां एटीएम में पैसे नहीं डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं डालने थे तो सुरक्षा कर्मियों की भी छुट्टी की जानी चाहिए थी।
लीड बैंक मैनेजर आरके कटारिया ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा दो दिन की हड़ताल की गई है। इससे जिले का 275 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि 201 शाखाओं में से 150 शाखाएं बंद रही।