{"_id":"6b033695108a2166a4016912","slug":"as-soon-as-the-police-leave-panchmukhi-chowk-a-traffic-jam-forms-kaithal-news-c-245-1-kht1007-158270-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंचमुखी चौक पर पुलिस के हटते ही लग जाता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंचमुखी चौक पर पुलिस के हटते ही लग जाता है जाम
विज्ञापन
22 ढांड 01 पंचमुखी चौक पर जाम का दृश्य।
ढांड। पंचमुखी चौक पर यातायात जाम लोगों के लिए रोजाना की मुसीबत बन चुका है। रविवार दोपहर को चौक पर जाम लग गया। देखते ही देखते पांचों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
चौक पर पुलिस कर्मचारियों के हटते ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। जरूरी काम से निकले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। दुकानों के सामने वाहनों की भीड़ जमा होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, चौक से गुजरने वाले राहगीरों के लिए सड़क पार करना तक मुश्किल हो गया।
वाहन चालक प्रेम, प्रवीण, सुभाष, साहिल, बलवान और राजेंद्र ने बताया कि पंचमुखी चौक पर जाम लगना आम बात हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि चौक पर स्थायी यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
ढांड थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पंचमुखी चौक पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वाहन चालक सही दिशा में ओवरटेक करें और यातायात नियमों का पालन करें।