फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrival of paddy increased, sold at Rs 3100 per quintal

Kaithal News: धान की आवक तेज, 3100 रुपये प्रति क्विंटल बिका

Tue, 17 Sep 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy increased, sold at Rs 3100 per quintal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अनाज मंडी में 1509 धान की आवक तेज हो गई है। हालांकि अभी धान में नमी की मात्रा काफी ज्यादा है। इसके बावजूद किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सोमवार को 1509 धान का दाम 3100 रुपये से पार पहुंच गया है। पिछले दिनों के मुकाबले इसमें 500 से 700 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

किसानों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक 1509 धान की कटाई पूरा जोर पकड़ जाएगी। इसके बाद पीआर धान की कटाई शुरू होगी। अनुमान है कि इस बार भी 1509 धान पिछले साल के दामों पर बिकेगी। अभी आने वाले दिनों में धान के रेटों में और भी अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धान में फिलहाल 22 से 23 प्रतिशत की नमी मिल रही है, जिस धान की ढेरी में नमी की मात्रा कम होती है। उसका अच्छा दाम लग रहा है। वहीं, जिसमें नमी की मात्रा में ज्यादा होती है, उसका व्यापारी दाम कम लगाते हैं। पिछले सप्ताह तक जो रेट 2400 2500 चल रहे थे एकाएक उनमे बढ़ोतरी हुई है जिससे किसानो के चेहरों पर भी ख़ुशी देखी जा सकती है |वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके चावल की मांग बढ़ी तो रेट आगामी कुछ दिनों में 3400 से 3500 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि पिछले चार से पांच दिनों में धान के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को 1509 किस्म का धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के दाम में बिका है। जल्द ही पीआर किस्म का धान भी मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएगा। किसानों से अपील की है कि अच्छे दाम में फसल बेचने के लिए फसल सूखाकर ही मंडी में लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed