फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply by 31 to avail the benefits of crop insurance

Kaithal News: फसल बीमा का लाभ लेने के लिए 31 तक करें आवेदन

Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Apply by 31 to avail the benefits of crop insurance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 के लिए किसानों को प्रीमियम भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की अधिसूचना के अनुसार, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को जिले में अधिकृत किया गया है। इस योजना के तहत धान, बाजरा, मक्का और कपास को अधिसूचित फसल के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. बाबू लाल ने बताया कि यह योजना ऋणी और गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसानों के लिए उपलब्ध है। यदि कोई ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहता, तो उसे 24 जुलाई तक संबंधित बैंक को लिखित में सूचित करना होगा। इसके लिए पोर्टल से एक ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसे बैंक को देना अनिवार्य होगा। तभी ओटीपी-आउट फॉर्म मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-ऋणी किसान अपने फसल बीमा के लिए ज़मीन की फर्द, बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड, फसल गांव, फसल बिजाई प्रमाणपत्र और ‘’मेरी फसल मेरा ब्यौरा’’ पंजीकरण के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। किसान आवश्यकतानुसार बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधियों से भी संपर्क कर सकते हैं, जो जिला के खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में तैनात हैं।


किसानों को बीमा प्रीमियम प्रति हेक्टेयर निम्न दरों पर देना होगा:-

धान : 2124.98 रुपये

बाजरा : 1024.36 रुपये

मक्का : 1089.74 रुपये

कपास : 5435.05 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed