फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Application for sports nurseries can be done till February 25

खेल नर्सरियां के लिए 25 फरवरी तक किया जा सकता है आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Application for sports nurseries can be done till February 25
खेल विभाग की ओर से हरियाणा राज्य में लगभग 600 खेल नर्सरी चलाई जा रही हैं। ये खेल नर्सरी या सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों, निजी खेल संस्थानों, निजी खेल अकादमी, निजी खेल प्रशिक्षण केंद्र में चलाने का निर्णय लिया गया है। ये जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधा भसीन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाओं के मुखिया व प्रधानाचार्य खेल नर्सरी लेने के लिए प्रारूप एवं गाइडलाइंस विभागीय वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन पर प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन भरकर किसी भी कार्य दिवस में 25 फरवरी 2022 तक सेक्टर 21 चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम में स्थित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं की पात्रता निर्धारित की गई है। इसके तहत कम से कम सेकेंडरी स्तर की शैक्षणिक सुविधा होनी चाहिए। चयनित 25 विद्यार्थियों की पढ़ाई का प्रबंध संबंधित शिक्षण संस्थाओं में निशुल्क होगा। प्रत्येक खेल नर्सरी का कार्यकाल 1 अप्रैल से लेकर 31 जनवरी 2023 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed