{"_id":"588799d54f1c1ba333cf5077","slug":"agrawal-yuwa-sabha-suport-rocky-mittal-press-confrence-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी मित्तल के समर्थन में आई अग्रवाल युवा सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉकी मित्तल के समर्थन में आई अग्रवाल युवा सभा
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बातचीत करते अग्रवाल युवा सभा के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार द्वारा रॉकी मित्तल को पब्लिसिटी एडवाइजर पद से हटाए जाने पर अग्रवाल समाज को गहरी ठेस पहुंची है। रॉकी मित्तल अपना काम बिना किसी स्वार्थ के निष्ठापूर्वक कर रहे थे, भाजपा पार्टी की नीतियों में उनकी गहरी आस्था रही है। इसीलिए रॉकी मित्तल को सरकार तुरंत बहाल करे। अग्रवाल युवा सभा के प्रधान रामकुमार बंसल ने सभा के कार्यालय में इस विषय पर आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि रॉकी मित्तल विभिन्न संस्थाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को सामने लाने का कार्य कर रहे थे, जोकि जनहित में था। मित्तल को उनके पद से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसको लेकर अग्रवाल समाज में रोष है।
अग्रवाल युवा सभा व समाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शीघ्र ही मुलाकात करके मित्तल को बहाल किए जाने की मांग करेगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के मंत्रियों एवं विधायकों से आग्रह किया कि वे समाज के समर्थन में आएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मित्तल के विरुद्ध जो साजिश रची गई है, उसकी निष्पक्ष जांच करवाकर सत्य को जनता के सामने लाया जाए। बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वच्छ, निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर गौरव मित्तल पाड़ला, रमेश बंसल, वीरभान जैन, सुभाष गोयल, संजय सिंगला, अशोक जैन, सुनील जिंदल, लाजपत राय सिंगला, प्रवीण जैन, महावीर गुप्ता, सोमनाथ बंसल, नरेश, सोनू बंसल व ललित गोयल मौजूद थे।