फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आग से जूतों के शोरुम में रखा लाखों का सामान जलकर राख

आग से जूतों के शोरुम में रखा लाखों का सामान जलकर राख

Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
आग से जूतों के शोरुम में रखा लाखों का सामान जलकर राख
आग से जूतों के शोरूम में रखा सामान जला
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की गाड़ी की मदद से पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड रोड पर स्थित जूतों के एक शोरूम में मंगलवार की रात को आग लग गई। शोरूम मालिक के अनुसार, इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शोरूम मालिक अमित ने बताया कि उसने यहां ढांड रोड पर सैनी कॉलोनी में जूतों का शोरूम बनाया हुआ है। वह दिल्ली से जूते व चप्पलें लाकर दुकानों पर सप्लाई करता है। शोरूम में लाखों रुपये का माल पड़ा हुआ था। मंगलवार की रात को वह इसे अच्छी तरह से बंद करके घर चला गया। रात्रि करीब 12 बजे के आसपास शोरूम के पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके शोरूम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वे वहां पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच दमकल विभाग को सूचित किया। बाद में सबमर्सिबल बोर आदि चलाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। इसके बाद दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारण शोरूम के अंदर रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। साथ ही कई तरह की मशीनें, केबिन व पूरे शोरूम की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed