फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   9 people served notices after larvae were found in their homes

Kaithal News: घरों में लार्वा मिलने पर 9 को नोटिस थमाए

Sun, 31 May 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
9 people served notices after larvae were found in their homes
कैथल। जिले में मानसून की आहट और मौसम के बदलते मिजाज के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के खिलाफ अपनी कमर कस ली है। स्वास्थ्य महकमे की टीमों ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच का सघन अभियान शुरू कर दिया है। अभियान में चेकिंग के दौरान कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मच्छरों का लार्वा पनपता हुआ मिला, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 भवन स्वामियों को प्रशासनिक नोटिस थमा दिए हैं।
विज्ञापन

जिले को कवर करने के लिए महकमे की तरफ से कुल 289 विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम और आशा वर्कर शामिल हैं। विभाग ने भौगोलिक स्थिति को देखते हुए देहात और शहर के लिए अलग-अलग टीमें नियुक्त की हैं, ताकि कोई भी इलाका अछूता न रहे। शहरी क्षेत्रों में जहां घनी आबादी और पानी के जमाव वाले हॉटस्पॉट पर फोकस है, वहीं ग्रामीण इलाकों में पशुओं के पानी पीने के हौद, पुराने टायरों और छतों पर रखे कबाड़ की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच टीमों की दस्तक में कई जगहों पर कूलरों, गमलों और कबाड़ में जमा पानी में मच्छरों के एक्टिव लार्वा तैरते पाए गए। टीम ने मौके पर ही लोगों को फटकार लगाई और 9 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दोबारा जांच में लार्वा पाया गया, तो संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। टीमों ने मौके पर एंटी-लार्वा दवा और काला तेल भी डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सिविल सर्जन डा. रेनू चावला ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में मुस्तैदी के कारण मलेरिया का केवल एक केस सामने आया था। इस बार स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जीरो मलेरिया का है। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे हर सप्ताह अपने घरों में ड्राई डे मनाएं, यानी कूलर, फ्रिज की ट्रे और गमलों का पानी सुखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed