फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पीने के पानी में मिलकर आ रहा सीवर का पानी, लोग परेशान

पीने के पानी में मिलकर आ रहा सीवर का पानी, लोग परेशान

Wed, 24 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीने के पानी में मिलकर आ रहा सीवर का पानी, लोग परेशान
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी में पिछले एक महीने से पानी की समस्या से लोग परेशान है। यहां जब पानी की सप्लाई होती भी है तो उसमें सीवर की गंदगी मिलकर आती है। इस परेशानी पर मंगलवार को गामड़ी के लोगों ने जिला प्रशासन व विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों ने विभाग पर आरोप लगाया कि यहां पर लोग पिछले एक महीने से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन इसका कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या पर विभाग के अधिकारी कोई गौर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी रामपाल सैनी, बैसाखी राम, धन सिंह, कृष्ण, जागेंद्र ने कहा कि कुछ समय पहले पानी की सप्लाई की समस्य शुरू हुई थी। जिस पर विभाग के आला अधिकारियों ने पीछे से पानी की कमी का हवाला दिया था। लेकिन एक महीने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। कॉलोनी निवासी अजय, बलकार, जोगी राम, पाली, संजू ने कहा कि पहले तो पानी आता नहीं, यदि आ भी जाता है तो यहां पर सीवरेज व्यवस्था की बदहाली के चलते पानी गंदा आना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही कॉलोनी के लोगों ने वार्ड के पार्षद पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। महिला फूलन देवी, रानी, कमला, नन्हीं, बिमला, आरती, गुरदीप व मीना ने कहा कि पानी की समस्या के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। महिलाओं को पानी के लिए काफी देर तक भटकना पड़ता है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे गामड़ी में ही धरना देकर डीसी से समस्या को हल करने की मांग करेंगी।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन वीके गुप्ता ने बताया कि अमर गढ़ गामड़ी में नियमित रूप से पानी की सप्लाई हो रही है। यहां पर केवल गंदे पानी के सप्लाई होने की शिकायत हमें मिली है। पाइपलाइन कहां से लीक है इसका पता लगाया जा रहा है। लोकेशन मिलते ही इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed