फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   36 घंटे से दो बैलों व बुग्गी के साथ लघु सचिवालय में डेरा डाले हुए है किसान

36 घंटे से दो बैलों व बुग्गी के साथ लघु सचिवालय में डेरा डाले हुए है किसान

Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
36 घंटे से दो बैलों व बुग्गी के साथ लघु सचिवालय में डेरा डाले हुए है किसान
‘जब तक नहीं हटेगा गली से कब्जा तब तक यहीं डाले रहूंगा डेरा’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव देवबन निवासी रामस्वरूप 36 घंटों से लघु सचिवालय में अपने दो बैलों व बुग्गी के साथ डेरा जमाए हुए है। गांव में अपनी गली पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा रामस्वरूप सोमवार की रात को ठंड व बारिश के बावजूद अपने बैलों के साथ खुले आसमान के नीचे बैठा रहा। सुबह अधिकारियों ने बातचीत के लिए बुलाया। लेकिन वह गली से कब्जा हटने पर ही वहां से वापस लौटने की बात पर अड़ा हुआ है।
रामस्वरूप सोमवार सुबह अपने दो बैलों व बुग्गी के साथ लघु सचिवालय पहुंचा था। जहां उसने गली पर कब्जा करने की शिकायत सीएम विंडो में दी। उसने बताया कि गली के एक व्यक्ति द्वारा ईंटें उखाड़ कर दीवार निकाल दी है। जिसके कारण गली में उसका आना-जाना बंद हो गया है। प्रशासन द्वारा उसकी कोई सुनवाई न होने के कारण उसने अपनी शिकायत को सीएम विंडो में भेज दी है। वह सोमवार को दिन भर यहां बैठा रहा। इसके बाद रात को भारी बारिश व ठंड के बीच उसने अपने दो बैलों के साथ खुले आसमान में ही रात बिताई। ना बैलों को कुछ खाने को है ना उसके लिए।
विज्ञापन

डीसी की गाड़ी रुकवाकर रखी समस्या : मंगलवार सुबह जब डीसी सुनीता वर्मा लघु सचिवालय पहुंची तो उसने उनकी गाड़ी रुकवाकर समस्या बताई। लेकिन डीसी ने 11 बजे के बाद आने को कह दिया। इसके बाद उसने कार्यालय में जाकर शिकायत बताई तो उसकी शिकायत को डीडीपीओ को भेज दिया गया। लेकिन उसका फैसला है कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक वह लघु सचिवालय से नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



36 घंटे से दो बैलों व बुग्गी के साथ लघु सचिवालय में डेरा डाले हुए है किसान
गली पर कब्जा करने की शिकायत के मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़ा
बरसात के बीच खुले आसमान के नीचे बिताई रात

फोटो सं या-08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed