फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कई महीने पहले मुख्यमंत्री ने किया था स्कूल इमारत का उद्घाटन, अभी तक नहीं शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा

कई महीने पहले मुख्यमंत्री ने किया था स्कूल इमारत का उद्घाटन, अभी तक नहीं शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा

Tue, 14 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कई महीने पहले मुख्यमंत्री ने किया था स्कूल इमारत का उद्घाटन, अभी तक नहीं शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा
लड़कियों के स्कूल में बरामदे में बैठकर पढ़े रहे लड़के
विज्ञापन


अमर उजला ब्यूरो
ढांड। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल की इमारत का कई माह पहले मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया लेकिन इमारत को आज तक शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा गया। जिस कारण ठंड के मौसम में विभाग एवं ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं शिक्षा विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक दूसरे पर पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं। स्कूल की इमारत शुरू न होने के कारण लड़के कई वर्षों से लड़कियों के ही स्कूल में पढ़ रहे हैं।

कई साल इंतजार के बाद बच्चों में स्कूल की नई इमारत बनने की खुशी तो है, लेकिन नई इमारत में बैठना एक सपना सा बनकर रह गया है। जिससे बच्चों में काफी मायूसी देखने को मिल रही है। राजकीय कन्या हाई स्कूल में कमरे कम, बच्चे अधिक होने के कारण बच्चों को इस ठंड में मजबूरन बरामदे में बैठ कर पढ़ना पड़ रहा है। जिसको लेकर रिलीफ ग्रुप के सदस्यों ने संबंधित प्रशासन के प्रति भारी रोष जताया। रिलीफ ग्रुप के सदस्यों ने स्कूल की नई इमारत का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने इमारत में अनेकों कमियां निकाली। मास्टर धर्म सिंह, कर्ण सिंह, जयसिंह, बलकार सिंह, प्रवीन कुमार, मास्टर रणबीर आर्य, पंच सुभाष, केहर सिंह ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था ठप, अधूरी लैब व दूसरी मंजिल में पीने के पानी का कोई प्रबंध नहीं है। संबंधित विभाग द्वारा पिछले सप्ताह स्कूल प्रांगण को टूटे-फूटे गमलों से सजाया गया था। जब टूटे-फूटे गमलों का ग्रुप सदस्यों ने विरोध किया तो, रातों-रात बदल कर नए गमले रख दिए गए। ग्रुप सदस्यों का कहना है कि यह तो सरेआम सरकार को चूना लगाने की कोशिश की गई। ग्रुप सदस्यों ने जिला प्रशासन से इमारत के अधूरे पड़े कार्य को जल्द ही पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन यशपाल ने बताया कि स्कूल इमारत का कार्य पूरा हो चूका है यदि फिर भी कोई दिक्कत है तो जल्द ही स्कूल के प्रिंसिपल से मिलेंगे।
स्कूल प्रिंसिपल रूपचंद ने कहा कि इमारत का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा गया।


कई महीने पहले मुख्यमंत्री ने किया था स्कूल की इमारत का उद्घाटन, अभी तक शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा
फोटो नंबर- 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed