{"_id":"5cbe08f9bdec2249344301dc","slug":"71555958009-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद कार्य को लेकर उलझे मुनीम व मार्केट कमेटी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद कार्य को लेकर उलझे मुनीम व मार्केट कमेटी कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने, उठान न होने व भुगतान न होने सहित बारदाने का संकट बना हुआ है। आढ़तियों व किसानों को समस्याओं से दोचार होना पड़ रहा है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठकर गेहूं की ढेरियां चढ़ा रहे मार्केट कमेटी कर्मचारियों व मुनीमों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विदित रहे कि अनाज मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर मंडी में इस बार परेशानियां बढ़ रही हैं। खरीद शुरू होने के समय से ही बारदाने का संकट चल रहा है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में पहले बारदाने की समस्या थी। इस बार खरीद भी न के बराबर हो रही है। मंडी में जो भी गेहूं आता है, उसमें से मुश्किल से 20 प्रतिशत तक ही खरीदा जा रहा है। जिस कारण किसान भी परेशान हैं। जो धान खरीदा जा चुका है, उसकी भराई के लिए बारदाना नहीं हैं। जब से गेहूं खरीद शुरू हुई है, तभी से भुगतान नहीं किया गया है। 300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है। मंडी में उठान भी ना के बराबर है। चारों ओर गेहूं के कट्टों का अंबार लग गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
मुनीम व कर्मचारी भिड़े : मंडी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एफसीआई की खरीद थी। लेकिन काफी देर तक जब एफसीआई की ओर से खरीद के लिए कर्मचारी नहीं आए तो दूसरी एजेंसी को खरीद के लिए लगाया गया। जब कर्मचारी मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठकर गेहूं की ढेरियां नोट कर रहे थे तो वहां पहुंचे मुनीम के साथ उनका विवाद हो गया। एक कर्मचारी ने एक मुनीम का मोबाइल इस शक के आधार पर छीन लिया कि वह उनकी रिकॉर्डिंग कर रहा है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। बाद में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें आई हैं। जांच की जा रही है।