फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जबरदस्ती फसल बीमा के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी

जबरदस्ती फसल बीमा के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी

Sun, 17 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जबरदस्ती फसल बीमा के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी
जबरदस्ती फसल बीमा के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पाई। जबरदस्ती फसल बीमा को लेकर पाई पैक्स के सदस्यों व किसानों ने शनिवार को सरकार के प्रति नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और रोष जताते हुये कहा कि सोमवार को कैथल मुख्यालय पर विभाग के जीएम का भी घेराव किया जाएगा। उन्होंने किसानों व जिला कि अन्य पैक्स के सदस्यों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की मांग की है। विदित रहे कि तीन दिनों से फसल बीमा योजना का विरोध करते हुए सरकार प्रति रोष जताया जा रहा है। शनिवार को भी पाई करोड़ा, भाना, सिसला, सिसमोर के किसान पाई की दी पाई प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटिड के सामने एकत्र हुये। पैक्स के चेयरमेन नरेंद्र व नरेंद्र बल्ली से किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई की। सबसे पहले उन्होंने पैक्स के कर्मचारियों को बाहर कर ताला लगा दिया। उसके बाद सरकार के प्रति प्रदर्शन किया।र इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसानों पर जबरदस्ती फसल बीमा थोप रही है। किसानों से इस बीमा के नाम पर सरकार ने पहले भी काफी पैसा वसूल किया, परन्तु किसी भी किसान को उसकी फसल का उत्पादन कम होने पर कोई मुआवजा नही दिया गया। सरकार का कर्तव्य बनता है कि यदि किसान की फसल खराब होती है, तो सरकार बिना बीमा उसको मुआवजा दें। इस अवसर पर गुलाब सिंह, सुबे सिंह, जगविन्द्र, ईशवर, होशियार सिंह, अजमेर, महेंद्र, बख्शी, रामपाल, बलवान, कुलदीप, प्रवीन, बलिंद्र, राय सिंह, राम निवास, मेहर सिंह, नफे सिंह, भरत सिंह, विजेंद्र किसान उपस्थित रहे।

फोटो नंबर-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed