फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मुख्य आरोपी सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

मुख्य आरोपी सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Tue, 12 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
मुख्य आरोपी सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुरु तेग बहादुर कालोनी में एक धार्मिक स्थल पर युवकों व कॉलोनी के लोगों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने मंगलवार को एसपी से मिलकर अपना पक्ष रखा।
धार्मिक स्थल के श्रद्धालु रमन कुमार, रोहित कुमार, दीपक, सीमा, प्रदीप कुमार, दिनेश, मोनिका, उमेश, लवदीप, गायत्री, ममता, मदन लाल, हरीश कुमार, मनीष कालड़ा व अन्य ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए भाईचारा खराब करना चाहते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों का विरोध किया था और उसी बात से नाराज होकर एक दुकानदार ने स्वयं उनके साथ झगड़ा किया था। उक्त दुकानदार ने 30-35 लोगों को बुलाकर उन पर चाकू, लाठी व डंडों से हमला किया था। इस हमले में 3-4 लोगों को चोट भी आई है, जिनका मेडिकल करवाकर पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोपियों के साथ वार्ड का पार्षद भी मिला हुआ है और वह अपना राजनीतिक फायदे के लिए उनका साथ दे रहा है। जहां पर वे भंडारा लगाते हैं, वह जमीन भी उनकी है और उसकी रजिस्ट्री भी उनके पास है, तो लोगों को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस हमले में मीनू नामक एक गर्भवती महिला को चोट आई है। महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका मेडिकल करवाकर उसकी शिकायत महिला थाने में भी दी गई है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में पुलिस ने एसडीएम कार्यालय में डीसी रेट पर तैनात रोहित नामक कर्मचारी दो दर्जन के करीब लोगों पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस शिकायत में राकेश कुमार निवासी गुरु तेग बहादुर कालोनी कैथल ने बताया कि रिंकू, रोहित व 20/25 अन्य युवकों ने आर्म्स, लाठी व डंडों से उस पर व अन्य कालोनी के लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि मंगलवार को दूसरे पक्ष के महिला एवं पुरुष उनसे मिले हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।

-गुरु तेग बहादुर कालोनी में युवकों और कॉलोनीवासियों के बीच झगड़े का मामला
फोटो संख्या-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed