{"_id":"5a301b534f1c1b96698b896e","slug":"61513102163-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय बाद हुई गुहला नगर पालिका की बिना विवाद के बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय बाद हुई गुहला नगर पालिका की बिना विवाद के बैठक
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी पार्षदों के विकास कार्य मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नगर पालिका चीका की लंबे समय बाद बिना विवाद के कोई बैठक हुई। जिसमें करीब 400 से अधिक विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।
नगर पालिका चीका पर हालांकि भाजपा का ही कब्जा है पर अध्यक्षा अमनदीप कौर शर्मा व विधायक कुलवंत बाजीगर के बीच 36 का आंकड़ा होने के कारण पालिका में पहले दिन से ही दो गुट बन गए थे। दोनों ही गुट एक दूसरे का विरोध कर रहे थे। जिस कारण अभी तक कोई सफल बैठक नहीं हो पाई थी।
मंगलवार को चेयरमैन अमनदीन कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड 1 से राजेश सीड़ा, वार्ड 2 से समता रानी, वार्ड 3 से अमनदीप शर्मा, वार्ड 4 से नीतू रानी, वार्ड 5 से गुरजीत कौर, वार्ड 6 से विजय गोयल, वार्ड 7 से शीशपाल जिंदल, वार्ड 8 से पवन शर्मा, वार्ड 9 से राजेश ठाकुर, वार्ड 10 से गुरजंट सिंह, वार्ड 11 से कमल चौधरी, वार्ड 12 से रिम्पल रानी, वार्ड 13 से सीमा रानी, वार्ड 14 से रणजीत औलख, वार्ड 15 से प्रदीप वर्मा, वार्ड 16 से शिवाली गोयल, वार्ड 17 से बलकार सिंह बल्लू सहित दो मनोनीत पार्षद सुरता राम शर्मा व जय प्रकाश सीड़ा भी शामिल थे।
ये विकास कार्य होंगे : शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए ओर सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। शमशानघाट, पंचायत घर, गलियां, स्ट्रीट लाइट व पार्कों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देकर उनका उद्धार किया जाएगा। गुहला में एक नया कम्यूनिटी हाल बनाया जाएगा। गुहला व बलबेहड़ा रोड़ पर स्टेडियम का निर्माण के साथ-साथ कई अन्य भी छोटे-छोटे मुद्दे पास किए गए।
विज्ञापन
चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने दावा किया कि यदि उन्हें इस प्रकार से सभी पार्षदों का साथ मिलता रहा तो वे शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगी। उन्होंने कहा कि उनकी दिल की इच्छा है कि उनके कार्यकाल को लोग याद रखें जिसके चलते मेहनत करने में वे पीछे नहीं हटेंगी, विकास कार्यों के लिए वे उस हर चौखट पर जाएंगी। सभी पार्षदो की आम बैठक में स्टेडियम बलबेहड़ा रोड़ पर बनने की सहमति बन गई और चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने सभी पार्षदो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उक्त स्टेडियम की घोषणा मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा की गई थी।
खच्चर हटाओ वरना..
वार्ड 8 के पार्षद शीश पाल जिंदल ने बैठक में मांग रखी कि शहर में इधर उधर विचरने वाले खच्चरों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गाय बैलों के लिए तो नंदीशाला बन गई अब ये आवारा खच्चर हादसों का कारण बन रहे हैं। जिंदल ने प्रस्ताव रखा कि नगर पालिका खच्चर मालिकों को एक चेतावनी जारी करे कि यो तो वे अपने पशु संभालकर रखें वरना उन्हें टेंपुओं में भरकर दूसरे जिलों में छोड़ आएंगे।
- लंबे समय बाद बिना विवाद के हुई गुहला नगर पालिका की बैठक
फोटो संख्या-28