फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रिपेयरिंग के नाम पर की जा रही लीपापोती से लोगों में रोष

रिपेयरिंग के नाम पर की जा रही लीपापोती से लोगों में रोष

Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
रिपेयरिंग के नाम पर की जा रही लीपापोती से लोगों में रोष
रिपेयरिंग के नाम पर की जा रही लीपापोती से लोगों में रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। रेलवे रोड पर नगर के लोगों के विरोध के बाद बंद की गई रिपेयरिंग को दोबारा उसी सामग्री से शुरू किए जाने पर लोगों में भारी रोष है। नगर के कई पार्षदों ने भी इसका जोरदार विरोध किया लेकिन काम बंद नहीं किया गया। इसके बाद एकत्रित लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम जगदीप सिंह को कर काम को बंद करवाया। एसडीएम द्वारा निम्न स्तर की सामग्री की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया गया।
सुशील बैरागी, बिंद्र धीमान, रामेश्वर सहारण, जितेंद्र सहारण, सोनू धीमान, सोमपाल राणा, अशोक राणा, व दूसरे लोगों ने कहा कि रेलवे रोड का निर्माण कार्य करीब साढ़े 4 वर्ष पूर्व किया गया था। लेकिन समय से पूर्व ही यह रोड जर्जर अवस्था में पहुंच गया। उन्होंने कहा कि उखड़ चुकी सड़क को ठीक करने की शिकायत बार-बार लोक निर्माण विभाग को की गई। लंबे समय तक जर्जर रहने के बाद लोक निर्माण विभाग की देखरेख में रिपेयर का काम शुरू किया गया। लेकिन रिपेयर के नाम पर दोयम दर्जे की सामग्री इस्तेमाल की जाने लगी जो रिपेयर के साथ ही उखड़नी शुरू हो गई। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। शुक्रवार को दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री को लेकर काम बंद करवाया गया तो विभाग ने उच्च स्तर की सामग्री लगाने का आश्वासन दिया। लेकिन शनिवार सुबह फिर से वही सामग्री लगानी शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि ठेकेदार से बार-बार आग्रह करने के बाद भी नहीं मानने पर अंत में इसकी शिकायत मोबाइल पर एसडीएम जगदीप सिंह से की गई और निर्माण सामग्री को बदलवाया गया। लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि अब भी मनमानी करते हुए सड़क रिपेयर का काम सही प्रकार से न करके केवल मात्र लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत सोमवार को मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री और डीसी कैथल को की जाएगी।
विज्ञापन

राशि का नहीं किया जाएगा भुगतान : एसडीओ
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जयभगवान ने बताया कि नगर के लोगों की तरफ सेे सड़क की रिपेयरिंग में निर्माण सामग्री को लेकर बार-बार शिकायत मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ठेकेदार द्वारा मापदंड के अनुसार काम नहीं किए जाने तक कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। पूर्व में किए गए सभी कार्यों की दोबारा से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed