{"_id":"5b7869d242c792466578b22f","slug":"51534618066-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 सितम्बर को कुरुक्षेत्र में होने वाला ब्राह्मण सम्मेलन होगा ऐतिहासिक-सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 सितम्बर को कुरुक्षेत्र में होने वाला ब्राह्मण सम्मेलन होगा ऐतिहासिक-सुरजेवाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक होगा ब्राह्मण सम्मेलन : सुरजेवाला
सुरजेवाला पवन वाटिका में आयोजित समाज के लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दो सितंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाला ब्राह्मण सम्मलेन ऐतिहासिक होगा। इसके लिए समाज में विशेष उत्साह बना हुआ है। सुरजेवाला शनिवार को कैथल में पवन वाटिका में आयोजित समाज के लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज न चुनाव है, न वोट पड़ रहे हैं , समाज के कुछ अग्रणी सदस्यों ने मुझसे पूछा कि क्यों ये सम्मलेन की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में वो लोग हैं जो अपने अपने समाज में अग्रणी और हर समाज का नेतृत्व करते हैं। हरियाणा का ब्राह्मण समाज बहुत ही मेहनतकश है। गांव में जमीन जोतकर अपनी रोटी कमाता है और शहर में छोटा छोटा कारोबार व दुकानदारी करने वाला है। हरियाणा के साथ साथ पूरे देश में ब्राह्मण आर्थिक तौर से शक्तिशाली नहीं है। ब्राह्मण के लिए पहली चुनौती है आर्थिक विषमता को आर्थिक समता में बदलने की, दूसरी चुनौती है समाज में जो श्रेष्ठ स्थान है उसकी बहाली की। हक के लिए ब्राह्मणों को इकट्ठा होकर आवाज लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित ब्राह्मण सम्मलेन का सिर्फ एक ही लक्ष्य है, आर्थिक सबलता, पुनर्श्रेष्ठ पहचान और राजनीतिक नेतृत्व में हिस्सेदारी की। समाज में ब्राह्मण समाज श्रेष्ठ तो हैं लेकिन जो राजनीतिक हिस्सेदारी में भागीदारी और सामाजिक तौर से श्रेष्ठता को बढ़ाने की बात है, वही इस सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य है। यह सम्मलेन किसी स्वार्थ से नहीं बल्कि वह कांग्रेस पार्टी जिसमें ब्राह्मण समाज का डीएनए है और ये दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह सकते।
पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, सुलतान जडौला, सतबीर भाणा, फूलसिंह खेड़ी, संजीव भारद्वाज, शिवशंकर भारद्वाज, पंडित दयानंद महर्षि, सुधीर गौतम, प्रकाश मिश्रा, सतपाल शर्मा कुरुक्षेत्र, सतपाल कौशिक, सुधीर शर्मा टोहाना, नरेश शर्मा करनाल, संदीप कौशिक आदि ब्राह्मण समाज के नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मोहन शर्मा क्योड़क, कविराज शर्मा, मोहन शर्मा पार्षद, रंधिर सांगन, जयपाल शर्मा, सतपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा किरमच, जगदीप अत्री, प्रमोद शर्मा, रघबीर शर्मा, चंद्रमणि, मास्टर तारा चंद, मास्टर फकीर चंद, पवन कौशिक, राकेश शर्मा, बिट्टू पाडला, परवीन शर्मा, राजेश शर्मा, वीरेंद्र महर्षि, देवराज शर्मा, दिनेश शर्मा व राजेंद्र शर्मा बलवंती आदि रहे।
फोटो संख्या-30 व 31