फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आज 61 खिलाडिय़ों को मिलेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान

आज 61 खिलाडिय़ों को मिलेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान

Wed, 15 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आज 61 खिलाडिय़ों को मिलेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान
61 खिलाड़ियों को आज मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

- उत्साह के साथ लें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग, डीसी ने किया आह्वान
- करनाल मंडल आयुक्त करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ध्वजारोहण
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय पर्व में सक्रिय भागीदारी करें और हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाएं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में हर नागरिक अपना पूर्ण सहयोग दें। समारोह में 61 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय समारोह में करनाल मंडल के आयुक्त पंकज यादव मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पंकज यादव इस समारोह से पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह 9 बजे पुलिस लाइन मैदान में वे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान : बाक्सिंग के खिलाड़ी मनोज कुमार, ममता, विकास शर्मा, संदीप कुमार, मनीषा, सोनू, किरणपाल, सुमित सिहाग, कोमल, सपना, राहुल, हैंडबाल खिलाड़ी सुनहरी देवी, काजल, अक्षय, जसमिंद्र कौर, सपना, कोमल, रजनी, शीतल जगत, काजल एवं संजना, कबड्डी के खिलाड़ी नरेश कुमार, रितू रानी, संदीप कुमार, मनोज, रवि प्रकाश, कृष्ण, अनुप कुमार, सोनू कुमार, गुरजिंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मोनिका, करनैल, शीतल, दीपक कुमार, बिट्टू, प्रदीप, शमशेर, कीर्ति, आंचल देवी, अंशु, अमन, अनिल व बलकार, फुटबाल के खिलाड़ी बलविंद्र कौर, अंजली, रितू व तन्नु, जुड़ो खिलाड़ी सोनिया, निशानेबाज खिलाड़ी हरवीर कौर, क्रिकेट खिलाड़ी अजय, एथलेटिक खिलाड़ी मुनीष कुमार, दीपक राविश, प्रिंस व मंजु, हैंडबॉल खिलाड़ी अमनदीप कौर, वुशु खिलाड़ी नरेश कुमार, तीरंदाजी के खिलाड़ी हरविंद्र सिंह, वॉलीबाल के खिलाड़ी सोनू खान एवं राजेश कुमार शामिल हैं। विभाग द्वारा इन खिलाड़ियों की विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में किए गए प्रदर्शन अनुसार नकद पुरस्कार भी स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed