फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कल से बदले समय से चलेगी जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

कल से बदले समय से चलेगी जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 24 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कल से बदले समय से चलेगी जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
कैथल। जिला के लोगों को मिलने वाली एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर-चंडीगढ़, जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वीरवार से अपनी नई समय सारणी के मुताबिक चलेगी। रेलवे ने ट्रेन नंबर 19717-18 जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव करने के करीब दो महीने पहले आदेश जारी किए थे जो 24 अप्रैल से लागू होंगे। यह ट्रेन पहले दोपहर को चंडीगढ़ से चलती थी, जो अब शाम के समय चंडीगढ़ से चलेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन शाम को जयपुर से चलती थी जो अब रात को चलेगी।
विज्ञापन

कल से यह रहेगी समय सारिणी : ट्रेन शाम 6:50 पर चंडीगढ़ से, 7:45 पर अंबाला, 8:45 पर कुरुक्षेत्र, 9:38 पर कैथल, 10:37 पर नरवाना, 10:53 पर उचाना, 11:15 पर जींद, मध्य रात्रि 12:20 पर रोहतक, 1:02 पर झज्जर, 2:10 पर रेवाड़ी, 2:47 पर खैरथल, 3:10 पर अलवर, 3:40 पर राजगढ़, 4:05 पर बंदीकुई, 4:30 पर दौसा, 6:20 पर गांधी नगर से चलेगी जबकि सुबह 6:40 पर ट्रेन जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 19717 जयपुर से शाम 7:30 पर चलेगी, गांधीनगर से 7:43 पर, 8:23 पर दौसा, 8:47 बंदीकुई, 9:06 पर राजगढ़, 9:58 पर अलवर, 22:17 पर खैरथल, 11:35 पर रेवाड़ी, मध्य रात्रि 12:12 पर झज्जर, 1:15 पर रोहतक, 2:10 पर जींद, 2:27 पर उचाना, 2:47 पर नरवाना, 3:37 पर कैथल, सुबह 5:05 पर कुरुक्षेत्र, 6:15 पर अंबाला कैंट स्टेशन से चलेगी और सुबह 7:10 पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के माध्यम से ट्रेन का समय बदलने के आदेश दो महीने पहले आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद वीरवार से इस ट्रेन के समय में बदलाव हो जाएगा। जो नए समय पर चलेगी।
रणधीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed