फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बोड़ान मोहल्ला: कलोनिवासियों ने सीवरेज निर्माण में लगाया धांधली का आरोप

बोड़ान मोहल्ला: कलोनिवासियों ने सीवरेज निर्माण में लगाया धांधली का आरोप

Wed, 06 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बोड़ान मोहल्ला: कलोनिवासियों ने सीवरेज निर्माण में लगाया धांधली का आरोप
बोड़ान मोहल्ला : लोगों ने सीवर निर्माण में लगाया धांधली का आरोप
विज्ञापन

ठेकेदार ने सीवरेज निर्माण में 50 घरों में डोर टू डोर नहीं किया कनेक्शन
ओल्ड सिटी में नप द्वारा करवाया जा रहा है अमरुत योजना के तहत निर्माण कार्य
फोटो नंबर-02 व 03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वार्ड नंबर 27 व 28 में स्थित बोड़ान मोहल्ला में नगर परिषद की ओर से अमरुत योजना के तहत करवाए जा रहे सीवरेज निर्माण कार्य में कालोनी वासियों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कालोनी वासियों ने आरोप लगाया कि बोड़ान मोहल्ला की सभी गलियों में सीवरेज निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन बड़ा कटहेड़ा की ओर स्थित 50 घरों में सीवरेज निर्माण के तहत करीब एक किलोमीटर के एरिया में 12 एमएम पाइपलाइन डालने के बाद डोर टू डोर डोर डाली जाने वाली 4 एमएम पाइपलाइन नहीं डाली गई है। जिससे कॉलोनी वासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
कॉलोनीवासी सीए सतीश सिंघल, बृजेश कुमार, नीरज, सतीश कुमार, ने बताया कि यहां पर सीवरेज निर्माण के तहत दो प्रकार की पाइपलाइन डाली जा रही है। जिसमें मेन हॉल के लिए 12 एमएम व घरों से सीवरेज के कनेक्शन के लिए 4 एमएम पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में बड़ा कटहेड़ा की ओर स्थित दो गलियों में 12 एमएम पाइपलाइन तो डाल दी गई। लेकिन डोर टू डोर के तहत डाली जाने वाली 4 एमएम की पाइपलाइन नहीं डाली गई। इस पाइपलाइन के न डालना ठेकेदार द्वारा धांधली करने की बात का संकेत देता है। नप प्रशासन इस पर ध्यान देकर इसकी जांच करवाए।
विज्ञापन

नाली निर्माण भी अधूरा :
कॉलोनीवासी महिला आशा, अशोक ने बताया कि यहां पर कुछ दिन पहले की नए सिरे से नाली का निर्माण किया गया है। लेकिन इस नाली को पूरा नहीं बनाया गया। जिसमें कुछ क्षेत्र तक नाली निर्माण का कार्य करके उसे पुरानी नाली में मिला दिया। जबकि इस नाली का पूरे क्षेत्र में निर्माण करवाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर करेंगे सख्त कार्रवाई :
वहीं ईओ अशोक हुरिया ने बताया कि इस मामले की जानकारी मुझे आपके माध्यम से मिली है। एमई अभी छुट्टी पर है। उनके आते ही यहां पर दौरा किया जाएगा। यदि कोई कमी मिलती है। लापरवाही करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed