{"_id":"5c34fbfcbdec2256ec3d0b9c","slug":"41546976252-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी को निरस्त करने व क्लर्क व चपरासी को हटाने की मांग पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी को निरस्त करने व क्लर्क व चपरासी को हटाने की मांग पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी को निरस्त करने व क्लर्क व चपरासी को हटाने की मांग पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। भूंसला पेक्स के अधीन आने वाले आठ गांवों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसडीएम से मिला। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से गठित की गई भूंसला पेक्स की कमेटी को निरस्त करने व फर्जी तरीके से भर्ती किए गए एक क्लर्क व चपरासी को हटाने की मांग पर एसडीएम गुहला संजय को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल भूंसला के पूर्व सरपंच हरदेव लाल, रता खेड़ा के पूर्व सरंपच गुरदीप सिंह, मंझेड़ी के पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह, सरकपुर के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, टेक चंद, जसविंद्र सिंह, छिंदा मंझेड़ी, कश्मीर सिंह मैंगड़ा, धर्म सिंह मैंगड़ा, सुल्तान पुनिया, जसबीर सिंह व काला राम ने बताया कि गांव भूंसला में पिछले 45 वर्षों से दि भूंसला पैक्स के नाम से सहकारी समिति कार्यरत थी जो किसान की तरक्की व उत्थान के लिए काम करती रही है। उन्होंने बताया कि भूंसला पैक्स को साल 2006-07 में भागल पैक्स में मर्ज कर दिया गया था।
एक दिन पहले खुलवाया था पैक्स का ताला:-
पैक्स में भारी गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पिछले दिनों भूंसला पैक्स को ताला लगा दिया था। कई दिनों से बंद पड़ी पैक्स का सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह एसडीएम गुहला संजय कुमार को साथ ले ताला खुलवाया था। ताला खुलवाते समय एसडीएम संजय कुमार व हरपाल सिंह ने ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया था।
किसी भी सोसाइटी को रजिस्टर्ड करने का अधिकार मेरे से ऊपर के अधिकारियों के पास है। भूंसला पैक्स में जो भी काम हुए है वे सभी मेरे से पूर्व के अधिकारियों के कार्यकाल में हुए हैं। मैं इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।
विज्ञापन
रंजीत सिंह, एआर कैथल
भूंसला पैक्स के अधीन आने वाले ग्रामीणों ने भूंसला पैक्स में फर्जीवाड़ा करने व गलत तरीके से कमेटी का गठन करने और कर्मचारी भर्ती करने के संबंध में शिकायत दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए संबंधित अधिकारी डीआर को लिखा गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
संजय कुमार, एसडीएम गुहला।