{"_id":"5c082386bdec2241b142945d","slug":"41544037254-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं पास चला रहा था पूंडरी में क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं पास चला रहा था पूंडरी में क्लीनिक
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं पास चला रहा था पूंडरी में क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग ने छापा मार कर एमटीपी किट बरामद की
600 रुपये में बेची थी एमटीपी किट, कई तरह की नशीली व अंग्रेजी दवाएं भी बरामद
पुलिस मेें केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी
फोटो संख्या-44 व 45
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में फतेहपुर रोड पर एक दसवीं पास युवक क्लीनिक चला रहा था। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कर उसे काबू कर लिया। उसके पास से एमटीपी किट सहित अंग्रेजी व नशीली दवाएं भी बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया जा रहा है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़ ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि पूंडरी में एक क्लीनिक में एमटीपी किट भी बेची जा रही हैं। साथ ही वह अवैध रुप से क्लीनिक चला रहा है। सूचना मिलने पर फतेहपुर रोड पर स्थित कमल क्लीनिक में छापा मारा गया। जहां से पहले एक ग्राहक भेजकर एमटीपी किट खरीदी गई। जो उसने 600 रुपये में दी। जबकि वह इस किट को नहीं बेच सकता। टीम को इशारा होते ही उसके क्लीनिक में रेड की गई। जिसमें उसके पास से बेची नशीली दवाएं भी बरामद हुईं। साथ ही काफी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं भी बरामद की गई। जब उसके पास से आरएमपी या अन्य कोई शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछा गया तो वह कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। बाद में पता चला कि वह महज दसवीं पास है। जिस पर उसकी दवाओं को कब्जे में लेते हुए उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस द्वारा केस दर्ज किया जा रहा है।