{"_id":"5bb6632d867a55644f1381f6","slug":"31538679597-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"720 निजी बसें चलाने का निर्णय कर्मचारी विरोधी, गेट मिंटिग कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
720 निजी बसें चलाने का निर्णय कर्मचारी विरोधी, गेट मिंटिग कर जताया विरोध
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
720 निजी बसें चलाने का निर्णय कर्मचारी विरोधी, गेट मिंटिग कर जताया विरोध
फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत वीरवार को डिपो में सयुंक्त संघर्ष समिति द्वारा डिपो प्रधान महावीर सन्धु, सुरेश मराठा, राजबीर भाना, राजेन्द्र कुमार व महीपाल राणा की अध्यक्षता में गेट मिटिंग हुई। मंच संचालन डिपो सचिव प्रवीण कुमार व राजकुमार नेपेवाला ने किया। रोडवेज तालमेल कमेटी के प्रांतीय वरिष्ठ सदस्य पहल सिंह तवंर, इन्द्र सिंह बधाना, जसबीर सिंह, आजाद गिल, विजय अहलावत, रामचरण शर्मा ने सयुंक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार ने 720 निजी बसें चलाने के निर्णय पुरी तरह से विभाग व कर्मचारी विरोधी है। सरकार द्वारा राज्य की सस्ती सुरक्षित व 42 कैटेगरी का रियायत व निशुल्क आधार पर दी जा रही परिवहन सुविधा को वापिस लेकर रोडवेज जैसे विभाग को निजी हाथों सौंपने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार ने आज जो किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को परमिट देकर चलाने की बात कही है इसी स्कीम के तहत सरकार ने तीन साल पहले अगस्त 2015 में भी इस तरह बसों को चलाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि तालमेल कमेटी द्वारा 6 सितंबर को मतलौडा में परिवहन मन्त्री के निवास का घेराव किया जाएगा। अगर सरकार द्वारा कोई किसी भी तरह की तानाशाही करने की कौशिश की तो उसी समय एक बडे निर्णायक आन्दोलन की घोषणा कर दी जायेगी और 16 व 17 अक्टुबर को दो दिवसीय हडताल भी करने से पीछे नही हटेगी। इस मौके पर बलवान कुंडु, रामफल शिमला, वीरभान, कृष्ण किच्छाना, सतीश कुमार, चन्द्र हंस, रामफल सिरटा, सतेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, आदि सैंकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।