Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Learn more about ways to protect soil

Kaithal News: मृदा संरक्षण के तरीकों की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Learn more about ways to protect soil
किसानों को जानकारी देते कृ​षि विभाग के अ​धिकारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से गांव खुराना में माटी वंदन पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को मिट्टी का महत्व समझाते हुए उसकी उपजाऊ शक्ति बनाए रखने और मृदा संरक्षण के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. जगबीर लांबा ने कहा कि मिट्टी कृषि व्यवस्था और जीवन का आधार है। स्वस्थ मिट्टी से ही गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक खाद्यान्न का उत्पादन संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग और फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसलिए किसानों को खेतों की मिट्टी की जांच करवाकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद व उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का संतुलित इस्तेमाल करने के साथ गोबर की खाद, कम्पोस्ट और वर्मी कम्पोस्ट अपनाने की सलाह दी। जीवामृत, बीजामृत और घनजीवामृत जैसी प्राकृतिक खेती की विधियों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने किसानों से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और दलहनी फसलों को खेती में शामिल करने की अपील की।

किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी। विज्ञप्ति

किसानों को जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed