फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राज्यस्तरीय बाल उत्सव में लड़कों ने जमकर मचाया हुडदंग

राज्यस्तरीय बाल उत्सव में लड़कों ने जमकर मचाया हुडदंग

Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बाल उत्सव में लड़कों ने जमकर मचाया हुडदंग
राज्यस्तरीय बाल उत्सव में लड़कों ने जमकर मचाया हुड़दंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय बाल उत्सव समारोह में वीरवार को युवकों ने जमकर हो-हल्ला मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर युवकों की हूटिंग से एक बार तो अव्यवस्था फैल गई। बाद में पुलिस को बुलाकर युवकों को शांत करना पड़ा। महिला पुलिस के आने के बाद भी युवकों ने खूब हूटिंग की। जिसके कारण कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज की छुट्टी कर दी। इसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्वक चले।
वीरवार सुबह आरकेएसडी कॉलेज के सेमिनार में राज्यस्तरीय बाल उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शुरुआत के बाद अधिकतर आला अधिकारी तो लौट गए। इसके बाद प्रदेश भर से आई टीमों ने अपनी प्रस्तुति शुरू की। जिसमें अधिकतर लड़कियों की टीमें थीं। नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों पर कॉलेज के सभागार में एकत्रित युवकों ने जमकर हूटिंग की। जैसे ही लडकियां मंच पर प्रस्तुति शुरू करतीं वैसे ही युवक हुल्लड़ मचाने लगते। बार-बार ऐसा होने पर आयोजकों को कॉलेज लगने के समय कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी गलती का एहसास हुआ और पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस कर्मचारियों ने युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यक्रम प्रस्तुति पर युवाओं की हूटिंग जारी रही। इसके बाद महिला पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवकों को शांत करना पड़ा। मामला शांत न होता देख कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। लेकिन युवा कॉलेज के सभागार में डटे रहे और काफी देर बाद वहां से हटे।
विज्ञापन

जब कॉलेज लगा था तो कार्यक्रम यहां किया ही क्यों गया : प्रदेश भर से ग्रुप डांस में जब छात्राओं की प्रस्तुतियां थीं तो कॉलेज लगने के समय में इस तरह के आयोजन का फैसला विचारणीय है। आरकेएसडी कॉलेज में कक्षाओं के बीच में समारोह शुरू होने से युवक कक्षाएं छोड़कर सभागार में पहुंच गए। जिसके कारण प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राएं बोली छेड़छाड़ कर रहे है मनचलें युवक
प्रदेश भर से आई कई छात्राएं मनचले युवकों से काफी परेशान थी। समारोह में आई छात्राओं ने बताया कि कुछ युवक लगातार परेशान कर रहे हैं। कॉलेज में वह कहीं भी जाती हैं तो पीछे-पीछे आ जाते हैं। जिसके कारण काफी परेशानी आ रही है।
खचाखच भरा रहा समारोह स्थल, नहीं थी बैठने की जगह : समारोह स्थल कॉलेज के युवाओं को खचाखच भरा रहा। जिसके कारण प्रस्तुति देनेे वाले विद्यार्थियों तक बैठने का जगह नहीं मिली। वहीं पीछे खड़े युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया।

डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि अगर छात्राओं को कोई परेशानी आई है तो उसको समाधान किया जाएगा। दो दिवसीय समारोह है पुलिस सुरक्षा और बढ़ा दी जाएगी। किसी भी विद्यार्थी को परेशान नहीं होने दी जाएगा।


महिला पुलिस सहित पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर किया शांत
राज्य स्तरीय समारोह में परेशान रहे विद्यार्थी नहीं दिखी बैठने की जगह
दोपहर को करनी पड़ी कॉलेज की छुट्टी, छात्राओं ने कहा-युवक कर रहे हैं परेशान
फोटो संख्या-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed