फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   3 arrested in Murder case Haryana Crime

पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, राइस मिल के चौकीदार की हत्या का मामला

Mon, 11 Aug 2025 05:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

राइस मिल के पास चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ दौरान उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

विज्ञापन
3 arrested in Murder case Haryana Crime
हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलू माजरा से चुहड़माजरा सड़क निर्माणाधीन राइस मिल के पास चौकीदार का शव बरामद होने की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चौकीदार की हत्या की वारदात को अंजाम देने को कबूला है। पुलिस ने आरोपी सिमरधा जिला ललितपुर यूपी निवासी रामकुमार, धीरज उर्फ धीरा व भिकम उर्फ पप्पू को ढांड से काबू कर लिया।
विज्ञापन


तैश में आकर की हत्या 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गर्मी के समय राइस मिल में कई बार बिजली चली जाती थी। ऐसे में छह अगस्त को भी रात के समय बिजली चली गई थी। ऐसे में उन्हें शक हुआ कि मृतक चौकीदार राम सिंह ने जान बूझकर बिजली काटी है। इसके बाद उन्होंने तैश में आकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद चोटों के गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि गत छह अगस्त को सोलूमाजरा से चुहड़माजरा रोड के पास खेतों से एक चौकीदार का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान 45 वर्षीय खेड़ी रायवाली निवासी निवासी राम सिंह के रूप में हुई थी जो मृतक के बेटे प्रदीप की शिकायत दी थी। उसके पिता राम सिंह सोलुमाजरा से चुहड़माजरा सड़क पर वैष्णो राइस एंड जनरल मिल, जो निर्माणाधीन है, उसमें रात के समय चौकीदार की ड्यूटी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार शाम के समय राइस मिल में अपनी ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर गए थे, लेकिन वह सुबह घर नहीं पहुंचे। मोबाइल पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ मिला। राइस मिल में जाकर देखा तो वहां पर भी नहीं मिले, जबकि चारपाई के पास उनका लंच बॉक्स, चप्पल तथा बैटरी मिली।  उनकी बाइक दूसरे राइस मिल में खड़ी थी। करीब 11 बजे राइस मिल में काम करने वाले मजदूर जब शौच करने के लिए दीवार के पास गया तो उसने धान के खेत में राम सिंह का शव मिला। उन्होंने बताया कि उसके सिर व मुंह पर चोट के निशान मिले और उसके कपड़े भी फटे हुए पाए। जिस बारे अज्ञात के खिलाफ थाना ढांड में हत्या का मामला दर्ज किया गया। 

डीएसपी ने कहा कि एसपी आस्था मोदी ने स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को जल्द मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को काबू करने के आदेश दिए गए थे। आदेशों पर खरा उतरते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने आरोपी सिमरधा जिला ललितपुर यूपी निवासी रामकुमार, धीरज उर्फ धीरा तथा भिकम उर्फ पप्पू को ढांड से काबू कर लिया। 

आरोपियों से पूछताछ दौरान उन्होंने रामसिंह की हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि सभी आरोपी उक्त निर्माणाधीन राइस मिल में ही काम करते है तथा वहीं रहते है। वहां कई बार रात के बिजली कट जाती थी, वो सभी ये सोचते थे कि लाइट राम सिंह ने काटी है। वारदात वाली रात किसी कारण बिजली कट गई थी। उन्हे शक हुआ कि चौकीदार रामसिंह ने जान बूझकर लाइट काटी है। तीनों ने रामसिंह को सबक सिखाने के लिए उसके पास गए। रामसिंह से लाइट कटने को लेकर कहासुनी करते हुए सरिया व रॉड से उसके ऊपर हमला कर दिया, जो हमले में लगी चोटें से उसकी मृत्यु हो गई। छुपाने के लिए उन्होने शव को पास के खेत में फेंक दिया तथा फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed