{"_id":"5b88381142c792463c051060","slug":"201535653905-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागल के शहीद राजेश पुनिया का अंतिम भोग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागल के शहीद राजेश पुनिया का अंतिम भोग आज
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागल के शहीद का अंतिम भोग आज
गुहला-चीका। गत 20 अगस्त को कारगिल में शहीद हुए भागल के युवक राजेश पुनिया का अंतिम भोग उनकेे गांव में डाला जाएगा। अंतिम भोग में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए गांव के सरकारी स्कूल में इंतजाम किए गए हैं। शहीद के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम भोग के मौके पर हलका विधायक कुलवंत बाजीगर, सरकार के कई बड़े मंत्रियों व दूसरी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विदित रहे कि राजेश पुनिया कारगिल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया था। बीस अगस्त को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव भागल में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे।