{"_id":"5a75fe194f1c1bcb268b7ee4","slug":"201517682201-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव काकौत में सरपंच व ब्लॉक समिति, रोहेडिय़ां में पंच के लिए चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव काकौत में सरपंच व ब्लॉक समिति, रोहेडिय़ां में पंच के लिए चुनाव आज
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव काकौत में सरपंच व ब्लॉक समिति, रोहेड़ियां में पंच के लिए चुनाव आज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, पाई। पंचायतों में रिक्त पड़ी सीटों पर आज मतदान होगा। इस बार 33 पदों पर चुनाव होना था। जिसमें गांव काकौत में सरपंच व ब्लॉक समिति के अलावा अधिकतर पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इनमें से 9 पंचों के पद अभी भी खाली रह गए हैं। जिसके लिए किसी ने आवेदन नहीं किया। वहीं केवल तीन पदों में गांव काकौत में सरपंच व ब्लॉक समिति व गांव रोहेडिय़ां में वार्ड नंबर 2 में पंच के लिए आज मतदान होगा। शेष 20 पंचों का सर्वसम्मति से चुनाव हो गया है।
पाई के काकोत गांव में रविवार को सरपंच व ब्लाक समिति के पद के लिये उप चुनाव होने है। इन दोनों पदों के लिये लगभग 4000 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
कुछ समय पूर्व गांव के सरपंच सत्य राम व ब्लाक समिति सदस्य फतेह सिंह की मृत्यु हो गई थी। उसी समय से ये दोनों पद खाली थे। अब सरपंच पद के लिये तीन उम्मीदवार नरेश, प्रेम, सतपाल मैदान में है। ब्लाक समिति के चुनाव में काकोत के साथ सांपली खेड़ी में उप चुनाव होगे। इसके लिए दो उम्मीदवार तेजपाल व मनोहर लाल मैदान में है। सांय को ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
इन पंचों का हुआ सर्वसम्मति से चयन : जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह ने बताया कि गांव नंदगढ़ के वार्ड नंबर 4 से शंकर, थेहनेवल के वार्ड नंबर 3 से सुदेश कुमारी, रोहेड़ा के वार्ड 8 से कविता, सौंगल के 14 से संजीव, खेड़ी राववाली में सीमा रानी, नौच के वार्ड नंबर 15 से सुनीता, गढ़ी पाड़ला के 5 से बलकार सिंह, उझाना के वार्ड 3 से राजेश, सिसला के वार्ड 10 से संदीप कुमार, कुतुबपुर के वार्ड 1 से सुमित कुमार, खुराना के वार्ड 7 से मनोज कुमार, खेड़ी शेरु के 2 से रजनी, बालू गादड़ा पट्टी के 7 से अशोक कुमार, हजवाना के 12 वार्ड से सुभाष, जटहेड़ी के वार्ड 4 से सुमन, जांबा के वार्ड 1 से पुष्पा, खेड़ी रायवाली में महाबीर सिंह, नंदगढ़ सुदेश कुमार, थेहनेवल शंकर, थेह खरक वार्ड 5 से हरजिंद्र कौर, रामथली के वार्ड 4 से पुनीत प्रभाकर व पाबसर के 4 वार्ड से ऋतु को सर्वसम्मति से पंच चुन लिया गया।
विज्ञापन
इन गांवों में नहीं आया किसी का नामांकन:-गांव जाखौली दाबदल के वार्ड 2, कुकरकंडा के वार्ड 5, संतोख माजरा के वार्ड 4, किठाना के वार्ड 6, हरसौला के वार्ड 5, खनौदा के वार्ड 7, हजवाना के वार्ड 5, सरकपुर के वार्ड 4 व अजीतनगर के वार्ड 6 में होने वाले चुनाव के लिए किसी का नामांकन पत्र नहीं आया।