फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राजौंद नगरपालिका चेयरमेन ने किया अपनी नियुक्ति में लेन-देन के आरोपों से इंकार

राजौंद नगरपालिका चेयरमेन ने किया अपनी नियुक्ति में लेन-देन के आरोपों से इंकार

Thu, 27 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजौंद नगरपालिका चेयरमेन ने किया अपनी नियुक्ति में लेन-देन के आरोपों से इंकार
चेयरपर्सन ने किया नियुक्ति में लेन-देन के आरोप से इनकार
विज्ञापन

- राजौंद के पार्षद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की है चेयरमैन की नियुक्ति में भ्रष्टाचार की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
पार्षद द्वारा चेयरपर्सन की नियुक्ति में लेन-देन के आरोपों से चेयरपर्सन गुूड्डी रानी ने स्पष्ट इनकार किया है।
राजौंद से पार्षद अनुराधा राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि राजौंद नगर पालिका चेयरपर्सन की नियुक्ति में भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना व चेयरपर्सन के बीच पैसों का लेन-देन हुआ है।
पार्षद ने बताया कि उसके नाम से भी चेयरपर्सन ने 8 लाख रुपये दिए हैं। जिसमें से उसे 1 लाख एक बार में, 1 लाख 95 हजार रुपये एक बार में दिए गए। एक लाख रुपये उसे भाजपा जिला महामंत्री द्वारा दिए गए। जब वे विकास कार्यों के लिए चेयरपर्सन के पास गए तो उन्हें कहा गया कि उनकी वोट के लिए 8 लाख रुपये का भुगतान चेयरपर्सन ने किया है। अपनी शिकायत में अनुराधा राणा ने मामले में जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

इन आरोपों पर चेयरपर्सन गुड्डी रानी ने लघु सचिवालय में पहुंचने पर कहा कि उन्होंने किसी को पैसे नहीं दिए और आरोप लगाने वाली पार्षद अनुराधा राणा उन्हें बेवजह बदनाम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि अभी वे इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते। वे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हैं। एक-दो दिन में वे पूरी सच्चाई सामने रख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed