{"_id":"5978de8d4f1c1b1a238b4873","slug":"201501093517-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खरक पांडवा के दलित युवक के हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर सामाजिक संगठनों सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है।
गांव वासी सुबह जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद सैकड़ों लोग पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नवग्रह चौक, करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सचिवालय पहुंचने पर उन्होंने तहसीलदार को अपनी मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जन संघर्ष मंच के प्रांतीय अध्यक्ष फूल सिंह गौतम व सहसचिव रमेश चंद ने कहा कि गत 12 मई को सुबह मृतक जितेन्द्र को गांव के ही दो व्यक्ति सुबह करीब सवा 5 बजे मोटरसाइकिल पर बैठाकर खेतों में काम करने के लिए ले गए। मृतक उनके खेतों में नौकर था। लेकिन सुबह करीब 8 बजे ही उन्हीं के खेतों में जितेन्द्र का शव मिला। इस बारे में कुछ लोगों के पास जान से मारने की धमकी देते हुए की रिकार्डिंग भी है। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद वे डीजीपी से मिले तो करीब 39 दिन बाद पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। अब केस दर्ज को भी 36 दिन हो गए लेकिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे दलित समाज व संगठनों में भारी रोष है। इसी के विरोध में वे सड़कों पर उतरकर पीड़ित परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं। जन संघर्ष मंच, नौजवान भारत सभा, जन कल्याण समिति, बीएसडब्ल्यूए व ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी अब उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। इस मौके पर नरेश कुमार, जोगिंद्र, सोमनाथ, अजय, किताब सिंह, जसविन्द्र आदि उपस्थित थे।
कलायत थाना प्रभारी ललित मोहन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच डीएसपी गुहला कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद होगी।