{"_id":"5c100a8fbdec2212ce24204a","slug":"191544555151-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजातंत्र की विजय, खुशी का दिन-सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजातंत्र की विजय, खुशी का दिन-सुरजेवाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रजातंत्र की विजय, खुशी का दिन : सुरजेवाला
कैथल। तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की जीत पूरे देश में प्रजातंत्र की विजय है। यह एक खुशी का दिन है, हर्ष की लहर है। इन चुनावों में मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई। भाजपा के कुशासन से जनता इतनी तंग आ चुकी है कि कई राज्यों में भाजपा को अपनी साख बचाने के भी लाले पड़ गए हैं। जो भाजपा के कुशासन को दर्शाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कड़ी मेहनत की। जिसका परिणाम है कि आज देश में कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने परचम लहराया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इन राज्यों में जनता ने जिस उत्साह के साथ कांग्रेस को जिताया है, राज्य की जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस पार्टी खरा उतरेगी।