{"_id":"5b8d7b4a42c79246560442e2","slug":"191535998794-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कंट्रोल रुम के साथ 21 चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे नए सिरे से सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कंट्रोल रुम के साथ 21 चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे नए सिरे से सीसीटीवी कैमरे
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कंट्रोल रूम के साथ 21 चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे नए सिरे से सीसीटीवी कैमरे
- पूर्व में बिना कंट्रोल रूम के लगाए गए कैमरों से नहीं मिल पा रही पुलिस को मदद, एसपी ने लिखा था डीसी को पत्र
- डीसी ने नगर परिषद को जारी किए आदेश, परिषद अधिकारियों ने बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ नेटवर्क की प्लानिंग करके तैयार किया प्रोजेक्ट
फोटो संख्या-20 व 21
नसीब सैनी
कैथल। शहर में करीब 5 साल पहले लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। जिस कारण अब इन कैमरों की बजाए नगर परिषद ने बीएसएनएल के साथ मिलकर शहर में 21 चौक-चौराहों पर कंट्रोल रूम के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजैक्ट तैयार किया है। जिसके लिए ट्रायल बेस पर पिहोवा चौक व छोटू राम चौक पर कैमरे लगाकर उनका कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा।
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से नहीं मिल पा रहा लाभ : शहर में इस समय करीब 32 चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से शहर के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि इनके लिए कोई कंट्रोल रूम नहीं बनाया गया है। अधिकतर कैमरे तो बंद ही पड़े हैं। जो थोड़ा बहुत काम कर रहे हैं, उनकी रिकॉर्डिंग के लिए प्रत्येक चौक-चौराहे पर लगे कैमरों का डीवीआर उतार कर देखना पड़ता है। अभी तक पुलिस को किसी भी छोटी या बड़ी वारदात में कोई खास मदद इन कैमरों से नहीं मिल पाई है।
एसपी ने लिखा डीसी को पत्र, 21 प्वाइंट सुझाए : एसपी आस्था मोदी ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने, नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने सहित आपराधिक वारदातों में सीसीटीवी कैमरों की महत्ता को देखते हुए शहर में 21 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर कंट्रोल रूम बनाने का सुझाव देते हुए डीसी को पत्र लिखा था। इस पत्र में शहर में पिहोवा चौक, कमेटी चौक, करनाल रोड बाईपास चौक, महेश चौक, जाखौली अड्डा, जींद रोड बाईपास, देवीगढ़ बाईपास चौक, ढांड रोड बाईपास, अंबाला रोड बाईपास, चंदाना गेट, छोटू राम चौक, विश्वकर्मा चौक, सीवन रोड बाईपास, वाल्मीकि चौक, अंबेडकर चौक, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, खुराना रोड बाईपास, महाराणा प्रताप चोक, पाड़ला रोड बाईपास व रेलवे गेट पर कैमरे लगाए जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
डीसी के आदेश पर नगर परिषद ने तैयार की योजना : डीसी ने इस सुझाव पर नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर में कैमरों की व्यवस्था करवाई जाए। इसके बाद नगर परिषद ने बीएसएनएल के साथ मिलकर योजना तैयार की। जिसके तहत शहर में कंट्रोल रूम के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
बीएसएनएल के साथ मिलकर सर्वे करवा लिया गया है। नए तरीके से सीसीटीवी कैमरे पूरे नेटवर्क के साथ लगाए जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर पिहोवा चौक व छोटू राम चौक पर कैमरे लगाकर इनका कंट्रोल रूम महिला थाने में बनाया जाएगा। इसी तरह से लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन के अलावा कई जगह कंट्रोल बनाकर सभी कैमरों की फुटेज पर नजर रखी जाएगी। इस पूरे सिस्टम को डेवलप करके पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
संजीव, जेई नगर परिषद