फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अभी तक नहीं मिला किसानों को जली गेहूं की फसल का मुआवजा

अभी तक नहीं मिला किसानों को जली गेहूं की फसल का मुआवजा

Mon, 12 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अभी तक नहीं मिला किसानों को जली गेहूं की फसल का मुआवजा
अभी तक नहीं मिला किसानों को जली गेहूं की फसल का मुआवजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। भाजपा की मौजूदा सरकार भले ही कितना किसान हितैैषी होने के दावे करती हो। पिछले वर्ष गेहूं की फसल में बिजली शार्ट सर्किट या अन्य किसी कारणों से जली फसलों ने जहां किसानों के अरमानों को राख कर दिया उनकी मेहनत व पूंजी देखते ही देखते स्वाह कर दिया। उन्हीं दिनों में सरकार की और से घोषणा की गई थी की जली फसलों को गिरदावरी करवा कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। अगली गेहूं की फसल पकने को तैयार है लेकिन किसान आज तक मुआवजा आने की बाट जोह रहे हैं। प्रभावत के किसान बलबीर सिंह बलविन्द्र सिंह, हरनोला के किसान भीषू चौधरी, पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी सीवन जरनैल सिंह धंजू, राज कूमार वधवा पूर्व चेयर मैन मार्केट कमेटी सीवन ने बताया कि सरकार और बैंक बीमा के नाम पर किसानों के खातों से हजारों रुपये काट लेते हैं और इससे किसानों पर बोझ बढ़ता है परंतु जब किसानों को मुआवजा देने की मांग किसानों की ओर से की जाती है जोकि जायज भी होती है तो किसानों को कुछ नहीं मिलता है। इस तरह से तो किसान दो तरफ से लुटता है। एक तो उनके खातों से पैसे कट गए और दूसरी और उनकी फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed