फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हड़ताल पर चल रहे स्वास्थ्य विभाग का 218 कर्मचारियों को नोटिस, आज दोपहर तक काम पर नहीं लौटे तो नौकरी से बर्खाश्त होंगे

हड़ताल पर चल रहे स्वास्थ्य विभाग का 218 कर्मचारियों को नोटिस, आज दोपहर तक काम पर नहीं लौटे तो नौकरी से बर्खाश्त होंगे

Tue, 12 Dec 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर चल रहे स्वास्थ्य विभाग का 218 कर्मचारियों को नोटिस, आज दोपहर तक काम पर नहीं लौटे तो नौकरी से बर्खाश्त होंगे
हड़ताल पर चल रहे स्वास्थ्य विभाग का 218 कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन

आज दोपहर तक काम पर नहीं लौटे तो नौकरी से होंगे बर्खास्त

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर चल रहे नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों पर अब बर्खास्तगी की तार लटक गई है। विभागीय आदेशों के बाद सीएमओ ने 218 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। बुधवार दोपहर तक ये कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। वहीं लगातार आठवें दिन हड़ताल में डटे कर्मचारियों ने नोटिस की परवाह ना करते हुए सरकार से अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित : पिछले आठ दिनों से एनएचएम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। एंबुलेंस सेवा, डिलीवरी सेवाओं सहित क्लरिकल व कंप्यूटर ऑपरेर्ट्स हड़ताल पर हैं। मुख्य रुप से पीएचसी व सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर पड़ा है। यहां डाक्टर के अलावा अन्य कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं है क्योंकि यहां पर लगाए गए सभी कर्मचारी एनएचएम की स्कीम के तहत कार्यरत है। मुख्य रूप से डिलीवरी विभाग में परेशानी आ रही है। जहां से गर्भवती महिलाओं को छोड़ने के लिए एंबुलेंस नहीं जा रही है। लोग हड़ताल को देखते हुए अब मजबूरन निजी अस्पतालों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस पर लगाए सीएमओ कार्यालय के ड्राइवर : हड़ताल के चलते बद हुई 102 सेवाओं से मरीजों को हो रही परेशानी को कुछ हद तक कम करने के लिए विभाग की ओर से सीएमओ कार्यालय में ड्यूटी दे रहे ड्राइवरों को एंबुलेंस सेवाओं के लिए लगाया गया है। जिस कारण विभाग के सभी अधिकारी खुद ही गाड़ी चलाकर कार्यालयों में पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता नरेंद्र ने बताया कि बुधवार को करीब 200 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्हें पता चला है कि कैथल में लभग 218 कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि यदि बुधवार दोपहर तक उन्होंने ज्वाइन नहीं किया तो उनकी नौकरी चली जाएगी। सरकार कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की बजाए उन्हें बर्खास्त करने जैसा फैसला कर उनकी रोजी-रोटी छीन रही है। एक ओर तो विभाग उन्हें बर्खास्त करने की बात कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह उनकी हड़ताल का समर्थन करने यहां आए थे। उन्होंने सरकार तक उनकी मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को करीब 200 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।


सरकार ने दिए बर्खास्तगी के आदेश, कानूनी कार्रवाई के अनुसार दिया नोटिस : सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल के खत्म न किए जाने के बाद से सरकार ने कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन कानूनी कार्रवाई के अनुसार कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त नहीं किया जा सकता। जिस पर विभाग की ओर से 173 एनएचएम कर्मचारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बुधवार दोपहर तक काम पर वापस लौटने के लिए फरमान जारी किया है। यदि यह कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो इनकी सेवाओं को तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा।
अशोक चौधरी, सीएमओ, कैथल।


कर्मचारी बोले- नहीं डरेंगे नोटिस से, मांगे पूरी होने तक संघर्ष रहेगा जारी
सीएमओ ने कहा-173 को जारी किया गया है नोटिस, एंबुलेंस, एएनएम व क्लरिकल स्टाफ के कर्मचारी हड़ताल पर
फोटो नंबर-7,12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed