{"_id":"59fe07e84f1c1bb6678b96fc","slug":"191509820392-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय परिसर शाम को खुले में झलकते जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय परिसर शाम को खुले में झलकते जाम
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय परिसर में शाम को खुले में छलकते हैं जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लघु सचिवालय में शाम के समय अधिकारियों के चले जाने के बाद खूब जाम छलकते हैं। यही कारण है कि यहां स्थित एक कार्यालय के आस-पास शराब की बोतलों के ढेर लगे हुए हैं। शनिवार सुबह सैर पर निकले कुछ शहर वासियों को लघु सचिवालय वाटर कूलर के पास शराब की बोतलें मिलीं। जिसमें कुछ शराब भी पड़ी थी। जिनको शहर वासियों ने कैमरे में कैद कर लिया।
पहले भी कई बार मिल चुकी है बड़ी खामियां : शराब की बोतलें पानी की टंकी के पास मिलना व लघु सचिवालय की छत पर रखी पानी की टंकियां के खुली मिलना आम बात है। करीब एक साल पहले भी लघु सचिवालय की टंकियां खुली मिली थी। टंकियों पर नहाने का साबुन, तेल की बोतलें रखीं थी। जहां पर कर्मचारी शाम को नहाते थे। डीसी के संज्ञान में मामला आने के बाद पानी की टंकियां को साफ करवाया गया था।
अब एक बार फिर यहां महफिलें जमना शुरू हो गई हैं। एक शहरवासी ने बताया कि यहां काफी संख्या में शराब की बोतलें मिलीं। जिन्हें देखकर वे हैरान रह गए। जहां सरकार का सारा काम-काज होता है, वहां शाम को शराब पी जाती है। जो विचारणीय है कि सरकार ही नशा विरोधी अभियान चलाती है और सरकारी कार्यालयों के बाहर शराब की बोतलें यही बता रही हैं कि यहां भी बेरोकटोक जाम छलकते हैं।
विज्ञापन
डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि इस मामले की वह गंभीरता से चेक करवाएंगी। उनके नोटिस में यह मामला नहीं था। अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।
- सुबह पानी के टंकी के पास मिली शराब की बोतलें
फोटो नंबर- 21 ओर 22