{"_id":"59caa0734f1c1bf3538b498e","slug":"191506451571-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस नहीं रोकते बस चालक, परेशान छात्र-छात्राओं ने लगाया हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस नहीं रोकते बस चालक, परेशान छात्र-छात्राओं ने लगाया हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत, जींद व राजौंद ओर आने वाले विभिन्न गांवों के आईटीआई कैथल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने सुबह शहर में प्यौदा रोड बाईपास के निकट हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगाकर रोडवेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान छात्राएं भी सड़क पर बैठ गई। विद्यार्थियों ने कहा कि वे सुबह दूर दराज से आते है। लेकिन रोडवेज बस चालक शहर के अंदर को बस न लेकर सीधे जींद रोड बाईपास के बाद बस स्टैंड पर बस को रोकते हैं। जबकि वे कई बार बस चालकों से निवेदन कर चुके हैं कि वे सुबह-सुबह शहर के अंदर को बस को ले जाएं। ताकि वे समय पर आईटीआई में पहुंच सके या प्यौदा रोड बाईपास पर बस को रोक दे। लेकिन बस चालक बस नहीं रोकते। उन्हें मजबूरी में पैदल या 10 रुपये ऑटो चालक को किराया देकर प्रतिदिन आईटीआई में पहुंचना पढ़ता है।
जाम की सूचना मिलते ही सिविल लाइन एसएचओ सुभाष श्योकंद एवं रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को समझाया कि भविष्य में वे सभी चालकों को प्यौदा रोड पर बसें रोकने के लिए बोलेंगे, इसके बाद विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया।
बस नहीं रोकते बस चालक, परेशान छात्र-छात्राओं ने लगाया हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम
करीब 20 मिनट लगे जाम के बाद, विद्यार्थियों को समझा- बुझाकर खोला जाम
फोटो नंबर- 18