{"_id":"5c100a9bbdec2241516891b8","slug":"181544555163-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाए स्थान पर नाला निर्माण की प्रक्रिया हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाए स्थान पर नाला निर्माण की प्रक्रिया हुई शुरू
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाए स्थान पर नाला निर्माण कार्य शुरू
पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान किया स्थगित, लोगों को एक सप्ताह का और दिया समय
फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगर पालिका ने कपिल मुनि रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ ही नाला निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। हालांकि हटाए गए अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को भी दुकानदारों ने रोष प्रकट किया। जबकि नोडल अधिकारी मंदीप श्योकंद ने इस बात को नकार दिया है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का भेदभाव किया गया।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ मलबे को भी उठाया जा रहा है। जो दुकानदारों व लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन ने करीब 10 लाख रुपये से नाला निर्माण व अन्य कार्य करवाने की अनुमति उच्चाधिकारियों से प्राप्त है। इसी बात को ध्यान में रखते ही कपिल मुनि रोड पर जिस ओर से अतिक्रमण हटाया गया था। अब वहां नाला निर्माण करवाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। नगर का सौंदर्यीकरण करने के साथ इसे स्वच्छ रखने में प्रत्येक नगरवासी को अपना भरपूर सहयोग नगर पालिका प्रशासन को देना चाहिए।
श्योकंद ने बताया कि दुकानदारों द्वारा अब स्वयं सामान के साथ छप्पर आदि हटाए जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते ही पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को स्थगित कर दुकानदारों को अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय और दिया है। इस समय अवधि के पश्चात पालिका द्वारा फिर से इस अभियान को गतिमान किया जाएगा और सड़क पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा।